27 जनवरी को महू आएंगे खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं से बोले जीतू पटवारी, गुटबाजी छोड़कर कांग्रेस को मजबूत बनायें

जीतू पटवारी ने कहा, हमें भाजपा के लोगों से लड़ने के लिए वैचारिक सुद्रढ़ता जरूरी है, उन्होंने अपील की कि हमें गुटबाजी छोड़कर पार्टी को मजबूत करना है।
Jitu Patwari

MP Congress:  बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में 27 जनवरी को कांग्रेस का बड़ा आयोजन हो रहा है, एमपी कांग्रेस राहुल गांधी के निर्देश पर “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” यात्रा, संविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है, पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी इसके लिए पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि ये विचारधारा की लड़ाई है हमें कांग्रेस को वैचारिक रूप से मजबूत करना है इसलिए 27 जनवरी की गुटबाजी छोड़कर सबको महू पहुंचना है उन्होंने अपील की है कि एक गाँव से एक बूथ से एक गाड़ी महू पहुंचनी चाहिए।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ इन दिनों प्रदेश के भ्रमण पर हैं वे महू में आयोजित होने वाली “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील कर रहे हैं।

जीतू पटवारी आज मनावर पहुंचे , यहाँ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की उन्हें “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” यात्रा के बारे में जानकारी दी, पार्टी अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस को ये यात्रा क्यों करनी पड़ रही है, भाजपा पर हमलावर होते हुए जीतू पटवारी ने कहा भाजपा संविधान खत्म करना चाहती है इसलिए हमें इसे बचाना है।

ये वैचारिक लड़ाई, एक गाँव से, एक बूथ से एक गाड़ी महू पहुंचनी चाहिए

जीतू पटवारी ने कहा कि ये वैचारिक लड़ाई है इसके लिए पार्टी को निचले स्तर तक मजबूत करना है जो अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें प्रमोट करना है, हमें पार्टी का विचार गरीब की सेवा, प्रेम और भाई चारा, हिन्दू मुस्लिम सिख आपस में ईसाई भाई भाई जन जन तक पहुँचाना है इसके लिए 27 जनवरी को एक गाँव से एक गाड़ी एक बूथ से एक गाड़ी महू पहुंचनी चाहिए।

भाजपा का कार्यकर्ता नशा करता हो, मंदबुद्धि हो, वो झूठ बोलने में माहिर होता है

भाजपा पर हमला करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता नशा करता हो, मंदबुद्धि हो, वो झूठ बोलने में इतना माहिर होता है कि चार लोग बैठे हो तो झूठ को भी सच बना देता है, बात यदि यहाँ की नहीं मिले, हमरे आसपास की नहीं मिले तो पाकिस्तान अफगानिस्तान की बातें करने लगते हैं तो हमें भाजपा के लोगों से लड़ने के लिए वैचारिक सुद्रढ़ता जरूरी है, उन्होंने अपील की कि हमें गुटबाजी छोड़कर पार्टी को मजबूत करना है।

मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी होंगे शामिल 

उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को महू में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं इसलिए कांग्रेस परिवार का एक एक सदस्य 27 को महू पहुंचना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने सौरभ शर्मा के मामले में  भाजपा पर निशाना साधा, उन्होंने कहा सौरभ शर्मा के पास जो डायरी मिली है उस डायरी में भाजपा के बड़े बड़े नेताओं के नाम शामिल है, डायरी जनता के सामने खुलासा करे तो कई नेता के कपड़े उतर जाएँगे

[dgv_vimeo_video id=”1048294318″]

धार से मो अन्सार की रिपोर्ट   

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews