मॉब लिंचिंग: पेड़ से बांधकर युवकों की बेरहमी से पिटाई, मामला दर्ज

मॉब लिंचिंग: पेड़ से बांधकर युवकों की बेरहमी से पिटाई, मामला दर्ज

धार ।।राजेश डाबी| जिले के अमझेरा थाना के दसई चौकी के ग्राम मानपुर में राजगढ़ क्षेत्र के निवासी 5 युवाओं को पेड़ से बांधकर गांव के सैकड़ों लोगों द्वारा जमकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । जिले में पूर्व में भी इस तरह घटनाये सामने आ चुकी हे । वही आज की इस घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल पांचो युवको को उपचार के लिए धार भेजा है ।

पूरा मामला दसई चौकी का बताया जा रहा है जहां बदनावर क्षेत्र के ग्राम मानपुरा निवासी हिंदू सिंह नामक व्यक्ति के यहां पारिवारिक मान के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे राजगढ़ के अजय पिता शंकर, राहुल पिता जगदीश, अजय पिता शोभाराम ,गोलू पिता राजू ओर जितेंद्र पिता रणछोड़ के मानपुरा के ही रमेश पिता सुखराम व राकेश पिता रमेश से जमीनी विवाद चल रहा था| कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया इसके बाद राजगढ़ के पांचों युवाओं को बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने लट्ठ एवम अन्य हथियारों से पहले तो जमकर मारा एवं उन्हें पैरो को रस्सी से बांधकर उलटा लटकाने का प्रयास किया| फिर पेड़ से बांधकर अधमरा होने तक पिटाई की गई | वही उनकी हालत बिगड़ने के बाद ग्रामीण उन्हें वहीं छोड़ कर चले गए|

घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही दसई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं इन पांचो गंभीर घायल युवाओं को बंधनों से मुक्त कर घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए दसई लाई| जहां इनकी बिगड़ती स्थिति देखते हुए धार रेफर कर दिया गया| वहीं दसई चौकी प्रभारी के अनुसार मामले में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आगामी जानकारियों के आधार पर धाराएं और भी बढ़ाई जाएगी तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है|

मामले में राकेश पिता रमेश ,रमेश पिता सुखराम व साथियों के विरुद्ध धारा 323, 294 ,506, 34 और धारा 341 में मुकदमा कायम कर जांच में लिया गया है| वही जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी मामले में प्रकरण दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews