जु.गु. दर्जी समाज द्वारा मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की अपील, विधायक को सौंपा ज्ञापन

जु.गु. दर्जी समाज द्वारा मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की अपील, विधायक को सौंपा ज्ञापन

धार/राजेश डाबी

पूरे देश में कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन चल रहा है, जिसके कारण दर्जी समाज बहुत प्रभावित हुआ है  क्योंकि दर्जी समाज के अधिकतर व्यक्ति सिलाई का कार्य करते हैं, हाट बाजार करते हैं या किसी दुकान पर दैनिक मजदूरी का कार्य कर अपनी आजीविका चलाते हैं। लॉक डाउन के कारण दर्जी समाज के गरीब वर्ग को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही समाज के मजदूर वर्ग को खाने पीने एवं राशन की भी बहुत समस्या हो रही है।

इस संबंध में जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा शनिवार को धार विधायक नीना वर्मा को सीएम के नाम एक आवेदन पत्र दिया गया जिसमें मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया है कि वह दर्जी समाज के आर्थिक तंगी से जूझ रहे सभी परिवारों को इससे उबरने के लिये 7000 रुपए की आर्थिक मदद करें एवं बिजली का बिल माफ करें।

विधायक नीना वर्मा द्वारा प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया गया कि वह इस समस्या से पूरी तरह परिचित है और शीघ्र ही वह आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगी । प्रतिनिधिमंडल में दामोदर वंशी जूना गुजराती दर्जी समाज धार के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोलंकी, समाज के वरिष्ठ डॉ रमाकांत मुकुट ,मीडिया प्रभारी राजेश डाबी, धीरज चौहान एवं कपिल सोलंकी शामिल थे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews