नितिन गडकरी ने दी 5800 करोड़ से अधिक की सौगात, बोले- दो साल में एमपी का नेशनल हाइवे रोड नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा बनेगा

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- प्रदेश में सड़क विकास की इन परियोजनाओं से न केवल राज्य की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, बल्कि आर्थिक विकास को भी नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी, विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
Nitin Gadkari

Dhar news : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आने वाले दो साल में मध्य प्रदेश का नेशनल हाई-वे रोड नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा बनेगा, वे धार के बदनावर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे थे, उनकी इस घोषणा पर मंच पर बैठे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित अन्य अतिथियों ने जोर से ताली बजाकर अभिवादन किया, गडकरी ने कहा मैं ऐसे ही बोलने वाला लीडर नहीं हूँ, जो कहता हूँ डंके की चोट पर पूरा करता हूँ।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज धार जिले के बदनावर में मध्य प्रदेश की 10 सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी, उन्होंने 5800 करोड़ से अधिक लागत की 328 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा मध्य प्रदेश को यह सौगात देने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी के प्रति प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ।

अमेरिका से अच्छा बनेगा MP का नेशनल हाई-वे रोड नेटवर्क 

नितिन गडकरी ने कहा मध्य प्रदेश में हम एक साल में 3 लाख करोड़ रुपये की लागत का इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा करेंगे, जिससे दिल्ली-मुंबई से जुड़ने की वजह से यहां इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेंगे और रोजगार का निर्माण होगा। उन्होंने कहा  मैं आप सबको यह विश्वास दिलाता हूँ कि आने वाले दो साल के अंदर मध्य प्रदेश का नेशनल हाई-वे रोड नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा बनेगा।

मैं जो कहता हूँ डंके की चोट पर पूरी करता हूँ 

उन्होंने कहा मैं जो घोषणा करता हूँ हवा में नहीं जाती, मैं फालतू घोषणा करने वाला लीडर नहीं हूँ, जो बात करूँगा वो  डंके की चोट पर पूरा करके दूंगा, गडकरी की इस घोषणा पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित अन्य अतिथियों और जन समूह ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews