
Dhar Crime News : मध्य प्रदेश के धार जिले की धरमपुरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ दो युवकों को नग्न अवस्था में कर उनके हाथ बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है, और दोनों युवक रहम की भीख मांग रहे हैं। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो धरमपुरी थाना क्षेत्र के तारापुर का है, जिस वायरल वीडियो में दो लड़के उनमें से एक का नाम सलमान निवासी धरमपुरी तथा दूसरे का नाम तब्बू उर्फ ताहिर जो की धरमपुरी के पास पगारा गांव का रहने वाला है। इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह दोनों आरोपियों में से एक तब्बू उर्फ ताहिर ने महिला को अकेली देख उसके घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।
[dgv_vimeo_video id=”1021821910″]
पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
वहीं दूसरा आरोपी दरवाजे के बाहर खड़ा होकर पूरा तमाशा देखता रहा, इस दौरान पीड़िता की आवाज सुन परिजन और गांव वाले घर के अंदर गए और जैसे तैसे आरोपी से पीड़िता को छुड़वाया ओर जिसके बाद दोनों ही आरोपियों के साथ जमकर मारपीट की और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया, इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1021822031″]
