
Dhar News : मध्यप्रदेश के धार जिले में एक युवक ने एक युवती के घर में घुसकर उस पर ताबडतोड चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे युवती का गला कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद आनन- फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रैफर कर दिया गया है।
प्रेम- प्रसंग का मामला
दरअसल, मामला प्रेम- प्रसंग का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक परमार युवती के पडोस का ही रहने वाला है और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था लेकिन बीते 6 माह से युवती ने युवक से ब्रेकअप कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी युवक ने युवती के घर में घूमकर उस पर जानलेना हमला कर दिया।
इलाके में फैली सनसनी
घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। इधर, युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी युवक लखन परमार के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”785491144″]
धार CSP ने दी जानकारी
वहीं, घटना को लेकर धार CSP देवेन्द्र सिंह धुर्वे ने बताया कि मामला प्रेम- प्रसंग का लग रहा है। इस केस को लेकर डॉक्टरों से लगातार हमारी बातचीत चल रही है। साथ ही, आरोपी लखन परमार के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”785490960″]
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

