क्षेत्र में हो रहे हैं गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य ,जिम्मेदार अधिकारी मौन

क्षेत्र में हो रहे हैं गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य ,जिम्मेदार अधिकारी मौन

प्रकाश मिश्रा।डिण्डोरी।

डिण्डोरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक छह वार्ड क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 15 सहित विभिन्न वार्डों में सीसी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है ।सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता हीन सामग्री का उपयोग खुलेआम ठेकेदार के द्वारा किया गया है। गुणवत्ता की जांच करने वाले जिम्मेदार अधिकारी ठेकेदार के द्वारा किए जा रहे गुणवत्ता हीन कार्यों को मौन स्वीकृति प्रदान करते रहे हैं। संबंधित वार्डों के पार्षदों और वार्ड वासियों ने कार्य के दौरान कंक्रीट रोड के निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही की शिकायत लगातार करते रहे हैं।

नगर परिषद के अध्यक्ष ने भी माना है कि कार्यों में गुणवत्ता की कमी हुई है जिसके लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस भी जारी किए गए और उच्च अधिकारियों को भी इन कार्यों की जांच के लिए पत्र लिखा गया नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम ने बताया है कि ठेकेदार के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर रोक लगा दी गई है साथ ही भुगतान भी रोक दिया गया है। जांच होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना यह है कि अभी तक जो निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं उनमें किस प्रकार सुधार किया जाएगा या फिर एक बार फिर जांच के नाम पर शिकायत कर्ताओं को चुप करा दिया जाएगा और ठेकेदार को मनमाना काम करने के लिए अभयदान दे दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews