नगर पंचायत के ठेकेदार पर काम में लापरवाही के आरोप, जांच की मांग

नगर पंचायत के ठेकेदार पर काम में लापरवाही के आरोप, जांच की मांग

डिंडौरी। प्रकाश मिश्रा। जिला मुख्यालय में नगर परिषद के द्वारा वार्डो में लगाए जा रहे हेड पम्पो में मनमानी करने के आरोप वार्ड के पार्षदों सहित वार्डवासियों ने लगाए है।

बता दें कि नगर पंचायत के द्वारा नगर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूपों का खनन कर हैंड पम्प लगाने का काम कराया जा रहा है विगत 3 माह बीत जाने के बाद भी ठेकेदार की मनमानी और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते कार्य पूर्ण नहीं हो पाया जिसके कारण लोगों को पेयजल की सुविधा अभी तक नहीं मिल पाई है।

स्तर हीन सामग्री का प्रयोग
नलकूप खनन के बाद जो हैंडपंप लगाए जा रहे हैं बहुत ही हल्की क्वालिटी का है लोगों की माने तो कुछ ही महीनों में यह उपयोग के लायक नहीं रह पाएंगे वही जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हैंडपंपों में भारी-भरकम राशि खर्च की जा रही है वह भी पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है कुछ हेडपम्पो से हवा निकल रही है तो कुछ हेडपम्पो को आधे अधूरे छोड़ दिया गया है।

वार्डवासी सहित पार्षदों ने नगर पंचायत के ठेकेदार के ऊपर मनमानी करने का आरोप लगाया है। आम लोगों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा मनमाने जगह में हैडपम्प खोदा गया जिससे बून्द भर पानी नही निकला। वहीं वार्ड पार्षद अब खोदे गए हेडपम्पो की जाच कराने के लिए मंत्री से शिकायत करने बात कह रहे है। वही नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि ठेकेदार का आधा भुगतान किया गया है काम पूरा करने पर भुगतान किया जाएगा।

सरकारी विभाग के केसिंग पाइपों के उपयोग की चर्चा
ठेकेदार के द्वारा इन हेडपम्पो की खुदाई का काम एक निजी बोरवेल कंपनी को दिया गया है सूत्रों की मानें तो यह वहीं निजी बोरवेल कंपनी है जिसने पीएचई के सरकारी पाइपों का निजी नलकूप खनन में उपयोग कर मोटी रकम कमाई है। एक बार फिर नगर परिषद के हैंडपंपों में भी सरकारी विभाग के केसिंग पाइपों का प्रयोग कर शासन को चुना लगाए जाने की बात सामने आ रही है।जो जांच का विषय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews