डिंडोरी।प्रकाश मिश्रा।
13 जनवरी को जिस प्रकार से बजाग तहसील में भू माफिया दमन दल के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई उसमें गरीब व्यापारियों के चाय पान के ठेले व टीन के टपरों को बेरहमी से नेस्तनाबूद कर दिया गया। व्यापारियों ने प्रशासन के द्वारा किए गए आव्यवहारिक कार्रवाई का विरोध किया है ।व्यापारियों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए शहपुरा योजना आयोग की बैठक में पहुंचे मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री तरुण भनोट को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई में हुए नुकसान की भरपाई तथा अनावश्यक रूप से उजाडे गए व्यापारियों को वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान कराए जाने की मांग की है ।व्यपारियों ने अपने ज्ञापन में प्रभारी मंत्री से कहा है कि भूमाफिया दमन दल ने वाहवाही लूटने के लिए गरीब व्यापारियों को उजाड़ दिया जिसके कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है ।छोटे-छोटे व्यापारी जो किसी तरह से अपना रोजगार चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं वह कब से भू माफिया हो गए ।भू-माफिया दमन दल गठित करने के पीछे मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य शासन की बड़ी-बड़ी भूमियों को माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराना था ना कि सड़क किनारे पान ठेले टपरे लगाकर अपनी रोजी-रोटी चलाने वाले व्यापारियों को हटाना है ।जिले के अंतर्गत ऐसी दर्जनों एकड़ शासकीय भूमि है जिन पर अवैध तरीके से बड़े भू माफियाओं का कब्जा है जिसे प्रशासन नहीं देख पा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से इन छोटे छोटे व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा है कि भूमाफिया दमन दल के द्वारा अनावश्यक रूप से छोटे-छोटे व्यापारियों को परेशान करना बंद किया जाए।
तहसीलदार ने ठेले-टपरों पर चलवाया बुल्डोजर, दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर गरीब

1डिंडोरी स्वास्थ्य विभाग में 60.60 लाख रुपये के कथित फर्जी भुगतान का मामला, तत्कालीन CMHO समेत 6 पर EOW की FIR
2डिंडौरी: तीन साल पहले बनी करोड़ों की सड़क बारिश में बही, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, भाजपा विधायक बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई
3डिंडौरी: पिकअप पलटते ही खुला शराब तस्करी का राज, 1500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
4निलंबित नर्स की बहाली को लेकर नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल, डिंडौरी जिला अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान
ताज़ा खबरें
महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडरधार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरीIAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट इंदौर: घर के बाहर सजा रखी थी पटाखों की दुकान, लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपी गिरफ्तार, करीब 1 लाख रुपये का माल जब्तदिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, 1 नवंबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक