डिंडोरी कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोप के बाद शहपुरा SDM को हटाया

डिंडोरी कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोप के बाद शहपुरा SDM को हटाया

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी कलेक्टर बी कार्तिकेयन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहपुरा एसडीएम महेश मंडलोई को हटा दिया है। उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर रजनी वर्मा होंगी को शहपुरा एसडीएम बनाया गया है। बता दें कि पूर्व एसडीएम मंडलोई पर लगातार रुपयों के लेनदेन के आरोप लग रहे थे।

पूर्व शहपुरा एसडीएम पर पूर्व में राई पटवारी ने पैसे मांगने के साथ ही प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। फिर दो दिन पहले एक जेसीबी मालिक ने गाड़ी छोड़ने के लिए रुपये मांगने के आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत डिंडोरी कलेक्टर बी कार्तिकेयन से की थी। इसके बाद कलेक्टर ने फिलहाल शहपुरा एसडीएम मंडलोई पर कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय अटैच किया है, वहीं प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए अपर कलेक्टर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है जिसके आदेश डिंडोरी कलेक्टर के द्वारा जारी किए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews