Dindori News : इलाज के दौरान 11वीं के छात्र की मौत, कारण अज्ञात

Dindori News : इलाज के दौरान 11वीं के छात्र की मौत, कारण अज्ञात

Dindori Crime News : मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले की शहपुरा में स्थित हरिजन छात्रावास में रह कर पढ़ाई कर रहे कक्षा 11वीं के छात्र की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

यह है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहपुरा के हरिजन छात्रावास में ग्राम पड़रिया निवासी अभिलाष झरिया हॉस्टल में रहकर कक्षा ग्यारहवीं की पढ़ाई कर रहा था बताया गया कि छात्र की शुक्रवार को सुबह अचानक तबियत खराब हो गई जिसके बाद हॉस्टल अधीक्षक के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। वही मामले में छात्र के परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है।

[dgv_vimeo_video id=”779622259″]

कलेक्टर ने कहा दोषियों के खिलाफ करेंगे ठोस कार्रवाई

छात्रावासी बालक की मृत्यु के मामले में कलेक्टर विकास मिश्रा ने छात्र के परिजनों को दोषी व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है वही अपर कलेक्टर एवं एसडीएम शहपुरा को भी मामले की सूक्ष्म जांच के निर्देश भी दिए हैं।

डिंडौरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”779624662″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews