
Dindori News : डिंडोरी के बजाग से दिल को झकझोरने बाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे एक पिता अपने बच्चे को पागल कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए बजाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा तो पूरा स्टाफ नदारद था वहां न कोई नर्सिंग स्टाफ दिखाई दे रहा था और न डॉक्टर।
यह है पूरा मामला
बता दें कि कुत्ते के काटने से बच्चा बेहद जख्मी दिखाई दे रहा है औऱ लाचार पिता अपने बेटे के उपचार के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन उसे कोई मदद नही मिली। बजाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आया वायरल वीडियो शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। उसने अपने मोबाइल में चीख चीख कर अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही को बताते हुए वायरल कर रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की हम पुष्टि नही करते हैं।
मामले को लेकर डिंडोरी जिला के सपा अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ और मौके पर ड्यूटी से नदारद डॉक्टर एवं अन्य पर कार्रवाई की मांग की है हालांकि वायरल वीडियो की जानकारी प्रशासन को भी लग चुकी है।
डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”847587948″]
