
Dindori Panchayat Secretary Strike News : डिंडोरी जनपद पंचायत के अंतर्गत 70 ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक और सचिव अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर 20 फरवरी से हड़ताल पर हैं। जनपद डिंडोरी के सचिवों द्वारा की जा रही मांगों को जनपद अध्यक्ष आशा सिंह ने जायज बताया है और उन्होंने मांगों का समर्थन भी किया हैं। साथ ही हड़ताली पंचायत सचिवों के पंडाल पर पहुंची, जहां पर उन्होंने सचिवों को उनकी मांगों को पूरी कराने का आश्वासन दिया है।
यह है मामला
बता दें कि सचिव और रोजगार सहायकों की मानें तो जनपद पंचायत डिंडोरी में संलग्न पाकर बघर्रा के रोजगार सहायक के द्वारा सचिव और रोजगार सहायकों के साथ अभद्रता की जाती है साथ ही कई मामलों में उन्हें अनावश्यक प्रताड़ित किया जाता है उसे जनपद कार्यालय से हटाया जाए।
[dgv_vimeo_video id=”801177663″]
सचिवों ने आंदोलन और धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि प्रतिमाह की 5 तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाए, निलंबित सचिव और रोजगार सहायकों को तत्काल बहाल किया जाए, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को एरियर की राशि का भुगतान तत्काल किया जाए। अपनी मांगों को विभिन्न माध्यमों से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाते हुए रोजगार सहायक सचिव ने तत्काल मांगों को पूरा करने की बात कही है अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की चेतावनी भी दी है।
डिंडोरी जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह आंदोलनरत सचिवों की मांग को लेकर जिला कलेक्टर विकास मिश्रा से मुलाकात की। आशा सिंह ने बताया कि सचिवों की चार मांगों में से तीन मांगों पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए चौथी मांग जिसमें सचिवों ने निलंबित रोजगार सहायक एवं सचिव को बहाली करने की बात कही थी जिस पर कलेक्टर ने नियमानुसार जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”801179090″]
