पुलिस के सामने नशे में धुत्त महिला ने जमकर मचाया उत्पात, देखें वीडियो

पुलिस के सामने नशे में धुत्त महिला ने जमकर मचाया उत्पात, देखें वीडियो

डिंडौरी । प्रकाश मिश्रा।
एक अधेड़ उत्त्पाती महिला की बेजा हरकतों ने जहाँ आम लोगों को परेशान किया वहीं महिला को पकड़ने के लिए पुलिस को भी अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी।दरअसल स्थानीय दुकानदारों के माध्यम से कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला शराब के नशे में सबको परेशान कर रही है ।कोतवाली पुलिस महिला आरक्षकों के साथ घटनास्थल पर पहुंची जहां महिला को पकड़ने का प्रयास किया गया।

बताया जाता है कि मौके पर भी महिला ने काफी उत्पात मचाया जहां देखने वालों का हुजूम लग गया ।इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम किसी तरह महिला को पकड़कर जिला अस्पताल लाई ।जहां उसे भर्ती कराया । उत्पात मचाने वाली महिला विछिप्त है या शराब के नशे में थी इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन भी कुछ स्पष्ट तौर पर कहने से बचता रहा।

कोतवाली पुलिस के द्वारा महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ समय बाद महिला अस्पताल से निकल कर छत में पहुच गई।कोतवाली पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद महिला को पकड़ कर नीचे उतारा।, महिला के उत्पात से पुलिस भी परेशान रही साथ ही कुछ पुलिस कर्मियों को नोचने ओर काटने का प्रयाश महिला द्वारा किया गया, महिला कौन है और कहा कि इसकीं जानकारी नही लग सकी, लेकिन महिला के उत्पात के कारण कोतवाली पुलिस दिन भर परेशान होती रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews