जिस महिला को अस्पताल ने बताया मृत, परिजन देखने गए तो महिला की चल रही थी सांस

जिस महिला को अस्पताल ने बताया मृत, परिजन देखने गए तो महिला की चल रही थी सांस

डिंडोरी।प्रकाश मिश्रा।

मामला जिला चिकित्सालय का है जहां ग्राम सरहरी निवासी वृद्ध महिला थूमनी बाई उम्र 62 वर्ष को ग्राम के ही भोला और रामचरण ने बेहोशी की हालत में इलाज कराने के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर ने महिला की प्राथमिक जांच के उपरांत साथ में आए परिजनों के सामने मृत घोषित कर दिया ।परिजनों के अनुसार डॉक्टर के बताने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने संबंधित अन्य परिजनों को दे दी । कुछ ही देर बाद एक अन्य परिजन जब महिला को देखने उसके पास गए तो उन्होंने पाया कि वृद्ध महिला की सांस चल रही है तब इसकी सूचना परिजनों ने वहां पर उपस्थित स्टाफ नर्स एवं ड्यूटी डॉक्टर को दी। आनन-फानन में महिला की पुनः जांच की गई और का इलाज प्रारंभ किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रात भर जिला अस्पताल में भर्ती रही और 2 मार्च की सुबह अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर चली गई। खबर की पड़ताल करते हुए जब वृद्ध महिला के घर पहुंचे तो देखा कि वृद्ध महिला के पास ना तो कोई दवाइयां थी और ना ही अस्पताल का कोई पर्चा ही था।

जिला अस्पताल में नियुक्त डॉक्टरों की लापरवाही और मरीज की जान के साथ खिलवाड़ करने के मामले को लेकर जब जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की गई तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के उपरांत दोषी पाए जाने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई करने की बात कही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews