
Dindori News : मध्यप्रदेश के डिंडोरी में मोक्षदायिनी कहीं जाने वाली पतित पावनी मां नर्मदा का आंचल लगातार मैला होता जा रहा है। जिसे साफ-सुथरा रखना, उसका संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कार्य करना ना सिर्फ हमारी जिम्मेदारी है बल्कि नैतिक दायित्व भी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन और नगर परिषद के संयुक्त प्रयास से एक बार फिर नर्मदा के तटों की साफ-सफाई उसके संरक्षण तथा संवर्धन की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। जिसे मैया अभियान का नाम दिया गया है।

मां नर्मदा के संरक्षण की दिशा में एक नई पहल
दरअसल, आज सुबह 11 दिसंबर को कलेक्टर के नेतृत्व में पुलिस विभाग में पदस्थ नव आरक्षक के साथ पुलिस अधिकारियों और नगर परिषद के साथ परिषद में चुने गए पार्षदों की मौजूदगी से सफाई अभियान शुरू किया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में तैयार किए गए मैया प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक रविवार को 50 मीटर का दायरा चिन्हित कर पूरी ईमानदारी के साथ उसकी साफ-सफाई करने का बीड़ा उठाया गया है। जिसकी जिम्मेदारी व्यक्तिगत तौर पर किसी विभाग या साफ-सफाई में सहयोग देने वाले संस्था को सौंपी जाएगी जो कि आगामी समय में भी जिम्मा उठाएंगे।
[dgv_vimeo_video id=”780058730″]
कई राज्यों के लोगों का रहा योगदान
मैया अभियान के तहत पुलिस विभाग में पदस्थ नवारक्षकों ने इस अभियान में सेवकों की भूमिका निभाई है। बता दें नव पदस्थ इन आरक्षकों में कई जिले बल्कि कई राज्यों के महिला एवं पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने नर्मदा तट की सफाई में सराहनीय योगदान दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”780058809″]
विनम्र अपील
वहीं, प्रशासन ने डिंडोरी नगर के प्रबुद्ध नागरिक जनों से विनम्र अपील की है कि, मां रेवा के आंचल को स्वच्छ और साफ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और मैया अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। स्वयं तथा अपने परिवार को भी इस अभियान से जुड़कर मां नर्मदा की सेवा करने के लिए प्रेरित करें क्योंकि अगर हम इसे मैया कहते हैं तो इसकी साफ सफाई, संरक्षण इनका संवर्धन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
[dgv_vimeo_video id=”780057507″]
डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

