अवैध शराब परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,लाखों की अवैध शराब जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

अवैध शराब परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,लाखों की अवैध शराब जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

डिंडौरी,प्रकाश मिश्रा। जिले में अवैध शराब का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर राजेन्द्र ग्राम मार्ग से आ रही अवैध शराब का परिवहन करते हुए महिंद्रा बोलेरो वाहन के साथ 28 वर्षीय ड्राइवर तुलसी को मुड़की रोड पर पकड़ा है। अवैध शराब का परिवहन करते बोलेरो वाहन का नंबर MP52 TA 0579 है, जिसमे मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ है। इस वाहन का रजिस्ट्रेशन डिंडौरी वार्ड-06 निवासी सुशीला पाटिल के नाम पर है। पुलिस की पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि जब्त वाहन वन विभाग DFO सामान्य वन मंडल अधिकारी डिंडौरी ने सरकारी काम के लिए अधिकृत किया है।

वाहन का चालक गाड़ी में जिला अनूपपुर थाना राजेंद्रग्राम से डिंडौरी शराब लेकर आ रहा था। पुलिस ने मुड़की रोड पर दबिश देकर वाहन को अपनी गिरफ्त में लिया है। कोतवाली की पूछताछ जारी है और जांच के उपरांत कई खुलासे होने की संभावना है। वाहन में शराब कहां से रखी गई और कहां भेजी जा रही थी ।

वहीं डिंडौरी पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि वाहन के ड्राइवर का नाम तुलसी है, जो मां नर्मदा पुल पार देवरा गांव का निवासी है। वाहन से 04 पेटी गोवा, 06 पेटी एमडी, 04 पेटी आईबी और 01 पेटी रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की कुल कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन ट्रेनी आईएफएस के लिये करंजिया में संलग्न था । विगत दो माह पूर्व ही वाहन को वन विभाग ने किराये पर रखा था। वहीं वन विभाग के अधिकारी संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews