2025 की सबसे बड़ी डिजास्टर “द बंगाल फाइल्स”, सिनेमा हॉल में सन्नाटा

यह 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गई है। स्टारकास्ट मजबूत होने के बावजूद करीब 3 घंटे 20 मिनट लंबी फिल्म दर्शकों को बोर लगी। पहले हफ्ते का कलेक्शन केवल 10.41 करोड़ रुपये रहा।
Movie Cinema Film

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास हमेशा से उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। यहां हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं। इनमें से कुछ ऐसी होती हैं जो दर्शकों के दिलों में जगह बना लेती हैं और लंबे समय तक याद रहती हैं, जबकि कुछ फिल्में बड़े बजट और स्टारकास्ट के बावजूद सिनेमाघरों में दम तोड़ देती हैं। बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा दोनों में ही यह सिलसिला लगातार चलता रहा है। इस इंडस्ट्री में हर शुक्रवार नई परीक्षा होती है। स्टार्स, निर्माता और निर्देशक महीनों की मेहनत और करोड़ों निवेश करते हैं। जिसका फैसला फैंस करते हैं कि फिल्म सुपरहिट होगी या फ्लॉप…

इसी कड़ी में 2025 में कई बड़ी फिल्मों ने शानदार कमाई की है, तो वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिनकी रिलीज के बाद मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इन्हीं फिल्मों में से एक ‘द बंगाल फाइल्स’ है। उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।

‘द बंगाल फाइल्स’

बता दें कि यह इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो गई। ‘द बंगाल फाइल्स’ में मजबूत स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म फ्लॉप हो गई। फिल्म का समय भी लोगों को बोर किया। करीब 3 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म ने दर्शकों का धैर्य तोड़ दिया। सिनेमाघरों में बैठे लोगों को यह फिल्म खिंची हुई और बोरिंग लगी, जिसके कारण माउथ पब्लिसिटी पूरी तरह नेगेटिव रही। फिल्म के कलेक्शन लगातार गिरता ही गया।

सात दिन का हाल

  • पहले दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • दूसरे दिन 2.25 करोड़ की कमाई हुई।
  • तीसरे दिन यानी रविवार को यह आंकड़ा 2.75 करोड़ पर पहुंचा।
  • चौथे दिन 1.15 करोड़ रहा।
  • पांचवें दिन 1.35 करोड़ रहा।
  • छठे दिन 0.99 करोड़ रहा।
  • सातवें दिन सिर्फ 0.17 करोड़ ही कमा पाई।

ऐसे में पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 10.41 करोड़ रुपये रहा।

हुआ घाटा

‘द बंगाल फाइल्स’ का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में पहले हफ्ते की कमाई देखकर यह साफ है कि फिल्म ने मेकर्स को काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगर इसी तरह रफ्तार रही तो फिल्म का नुकसान करीब 39 करोड़ रुपये तक जा सकता है। यह इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि इतनी भारी-भरकम लागत वाली फिल्म से अच्छे बिजनेस की उम्मीद की जा रही थी।

दूसरी फिल्मों से मिली कड़ी टक्कर

फिल्म की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। रिलीज के एक हफ्ते बाद ही 19 सितंबर को अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी ’ और अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी जैसी दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्मों का दर्शकों पर जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, 12 सितंबर को एक एनिमेटेड फिल्म रिलीज हुई है, जिसने रिलीज से पहले ही 15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था। इस वजह से ‘द बंगाल फाइल्स’ को कड़ी टक्कर मिली है।

इसकी IMDb रेटिंग 7.3 दर्ज की गई है। यह 2025 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में से एक साबित हुई है। इसने मेकर्स को करोड़ों का नुकसान कराया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews