बॉलीवुड के ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 3 फिल्में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

बॉलीवुड में छोटे या लंबे टाइटल वाली फिल्में तभी हिट होती हैं, जब कहानी, किरदार, गाने और भावनाओं का सही मेल हो। पढ़ें विस्तार से यहां...
Bollywood Cinema

बॉलीवुड में फिल्म का टाइटल कभी-कभी सब कुछ तय कर देता है। एक दमदार टाइटल दर्शकों को पहली ही नजर में अपनी तरफ खींच लेता है। टाइटल ऐसा होना चाहिए जो कहानी का असली मसला सामने लाए। फिल्म की सफलता टाइटल के साथ-साथ कहानी और किरदार, गाने और निर्देशन पर भी निर्भर होती है। एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में कॉमिक, रोमांस, ड्रामा और भावनाओं का बैलेंस होना बहुत जरूरी है। आज के युग में टीजर आदि पहले ही रिलीज हो जाता है, जो कि एट्रैक्टिव होना चाहिए, जिससे फैंस भी खींचे चले आते हैं।

वहीं, बात करें कि उन फिल्मों की जिनके टाइटल छोटे थे लेकिन धमाका बहुत बड़ा हुआ। बॉलीवुड में 90 और 2000 के शुरुआती दशक में 7 साल के अंतराल पर तीन ऐसी फिल्में आईं, जिन्होंने 4 लेटर वाले टाइटल से ही सबका ध्यान खींचा।

तोड़े कई रिकॉर्ड

बता दें कि ये फिल्में रोमांस पर आधारित थीं और बॉक्स ऑफिस पर भी सभी रिकॉर्ड तोड़ गईं। इन तीन फिल्मों ने साबित कर दिया कि टाइटल छोटा हो या लंबा, असली कमाल कहानी, किरदार और भावनाओं में होता है। ये फिल्में आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। उनके गाने लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है, जिसे बड़े चाव से सुना जाता है।

हम आपके हैं कौन

पहली फिल्म थी 1994 में ‘हम आपके हैं कौन’ आई। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने बनाया था, जो कि ‘नदिया के पार’ का रीमेक थी। कहानी शादी-रस्मों के इर्द-गिर्द घूमती थी। इसमें सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रेणुका शहाणे और अनुपम खेर जैसे कलाकार ने नजर आए थे। राम-लक्ष्मण के म्यूजिक से सजी यह फिल्म 6 करोड़ के बजट में बनी और 128 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर गई।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

दूसरी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ थी। साल 1995 में रिलीज हुई यह फिल्म शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी के लिए यादगार बन गई। आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्शन किया और यश चोपड़ा ने प्रोडक्शन किया था। इस फिल्म ने 4 करोड़ के बजट में 103 करोड़ का कलेक्शन कर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का खिताब पाया।

गदर : एक प्रेम कथा

तीसरी फिल्म थी 2001 में ‘गदर : एक प्रेम कथा’ आई। सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने इसे सुपरहिट बना दिया। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान पर प्रेम कहानी पर आधारित थी। अनिल शर्मा ने डायरेक्शन किया और 18.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 133 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। सनी देओल का हैंडपंप उखाड़ना वाला सीन तो आज भी आइकॉनिक माना जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews