उज्जवल निकम की बायोपिक से आमिर खान का पत्ता हुआ साफ, अब यह एक्टर आ सकते हैं नजर!

बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें ‘मिस्टर परफे​क्शनिस्ट’ के नाम से भी जाना जाता है। आमिर खान की फिल्मों में अक्सर एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सोशल मैसेज भी मिलता है।
Aamir Khan Ujjwal Nikar

फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिनमें आमिर खान का नाम भी शामिल है। वह जाने माने और प्रचलित अभिनेता है, जिन्होंने एक्टिंग के दम पर करोड़ों फैंस के दिलों पर राज किया है। आज वह इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां वह किसी की पहचान को मोहताज नहीं है। आज भी फैंस उनकी फिल्म का इंतजार किया करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें ‘मिस्टर परफे​क्शनिस्ट’ के नाम से भी जाना जाता है। आमिर खान की फिल्मों में अक्सर एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सोशल मैसेज भी मिलता है।

अभिनेता आमिर खान अक्सर ही अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी बीच एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसके बाद उनका पत्ता साफ माना जा रहा है।

आमिर खान हुए रिप्लेस

दरअसल, आमिर खान उज्जवल निकम की बायोपिक में लीड रोल निभाने वाले थे, लेकिन निर्देशक दिनेश विजन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। पहले आमिर खान वकील की भूमिका में नजर आने वाले थे, लेकिन अब उनकी जगह एक्टर राजकुमार राव नजर आएंगे। हालांकि, अभिनेता फिल्म में बतौर प्रोड्यूसर काम करेंगे। फिलहाल, इस पर एक्टर या प्रोड्यूसर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि राजकुमार राव को उज्जवल की भूमिका के लिए चुना जा सकता है।

राजकुमार राव का वर्क फ्रंट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दिनेश विजन ने एक्टर राजकुमार से बातचीत कर ली है। पिछले कुछ सालों में राजकुमार राव ने कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता हासिल की है। फिलहाल, वह अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रमादित्य मोटवानी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसमें वह खिलाड़ी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा, वह 9 मई को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। जिसका नाम भूल चूक माफ है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें वह रंजन नाम के एक दूल्हे का किरदार निभाएंगे, जो अपनी शादी से पहले एक समय चक्र में फंस जाता है।

कौन है उज्जवल निकम?

वहीं, दिनेश विजन की बात कर तो हाल ही में उनकी फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। अब वह उज्जवल निकम की बायोपिक लाने की तैयारी में है, जो भारत के प्रसिद्ध वकील हैं। जिन्होंने 1993 के बॉम्बे बम धमाकों, 2008 के मुंबई हमलों, प्रमोद महाजन हत्या, गुलशन कुमार हत्या, 2013 के मुंबई गैंगरेप और 2016 के कोपर्डी बलात्कार मामलों पर काम किया है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा साल 2016 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews