अभिनेता संजय मिश्रा ने खोले दिल के कई राज, कहा- फिल्म इंडस्ट्री के बाजार का हूं एक प्रोडक्ट

इसी बीच उन्होंने अपने दिल की बात शेयर करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बताया है। चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि इंडस्ट्री की सच्चाई क्या है, जिसका खुलासा संजय मिश्रा ने किया है।
Sanjay Mishra

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास काफी रोचक रहा है। यहां एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आए दिन कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती रहती है। इसी बीच आज द सीक्रेट ऑफ देवकाली सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है, जिसमें अभिनेता संजय मिश्रा भी नजर आ रहे हैं, जो इस साल इंडस्ट्री में अभिनय करियर के 30 साल पूरे करेंगे। इसके बाद उनकी फिल्म भूल चूक माफ आएगी, जो कि कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। इसके अलावा, वह वध 2 और धमाल 4 की शूटिंग भी कर रहे हैं।

इसी बीच उन्होंने अपने दिल की बात शेयर करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बताया है। चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि इंडस्ट्री की सच्चाई क्या है, जिसका खुलासा संजय मिश्रा ने किया है।

प्रमोशन को लेकर कही ये बात

मीडिया से बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा कि मैंने कई फिल्में साइन की हैं, लेकिन इंडस्ट्री की हालत बहुत अच्छी नहीं है। ईश्वर की कृपा है कि मेरे पास इतना सारा काम है। इंटरनेट के अनुसार, 27 फिल्में आने वाली है, इस बात में कितनी सच्चाई है… यह तो कहना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन मुझे 27 फिल्मों का प्रमोशन आगामी दिनों में करना होगा। प्रमोशन करने की बात पर एक्टर ने जवाब दिया कि यह हम कलाकारों का फर्ज है। जब फिल्म बन जाती है, तो उसे लोग तक पहुंचाना बहुत जरूरी होता है। यह समय काफी अच्छा होता है। मीडिया से लगातार मुलाकात भी होती है। दुनिया में क्या चल रहा है, हमारे बारे में इसका भी पता चलता है। बाकी बाहरी दुनिया या फिल्म इंडस्ट्री में जो चल रहा है, उसे जानना मेरा काम नहीं है। इंडस्ट्री मेरी दुनिया को खरीदता है कि फलां कलाकार को खरीद कर फिल्म में ले लो।

इस एक्टर से लेते हैं सीख

आगे उन्होंने बताया कि अगर मैं किसी फिल्म के लिए नहीं बिकुंगा तो मेरी जिंदगी कैसे चलेगी। मैं फिल्म इंडस्ट्री के बाजार का एक प्रोडक्ट हूं और इसका बिकना बहुत ही आवश्यक है। वहीं, धमाल फिल्म को लेकर उन्होंने बताया कि यह मेरे लिए एक भावना है। मैं अजय देवगन को देखकर सिखाता हूं कि अच्छी जिंदगी कैसे की जाती है, जिसमें सेहत, अच्छा खाना, काम और परिवार सब कुछ हो।

निजी जीवन

अभिनेता के निजी जीवन की बात करें, तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में साल 1995 में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म रोजी-रोटी थी, जिससे उन्होंने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वह बहुत ही कम कलाकारों में से एक है, जिन्हें घर से मार कर भगा दिया गया था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद हाल ही के इंटरव्यू में किया है। नेशनल स्कूल आफ ड्रामा से एक्टिंग का डिप्लोमा करने वाले एक्टर कॉमेडी सीन करने में माहिर है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews