
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की दो ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। एक तरफ सलमान 90 के दशक से ही अपने एक्शन और रोमांटिक रोल्स से फैंस के चहेते बने, तो दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में कदम रखा और अपनी खूबसूरती व अभिनय से सबका दिल जीत लिया। दोनों ने साथ में जब हम दिल दे चुके सनम में काम किया, तो उनकी ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री ने लोगों को दीवाना बना दिया, लेकिन असल जिंदगी में ये रिश्ता जितना खूबसूरत था, उतना ही दर्द भरा भी साबित हुआ।
इस जोड़ी की प्रेम कहानी किसी से भी छूपी हुई नहीं है। दोनों के बीच नजदीकियां हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान बढ़ीं। उस वक्त फिल्म की टीम भी मानती थी कि दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।
फैंस को लगा था झटका
हालांकि, दोनों का रिश्ता भगवान को मंजूर नहीं था, जो कुछ ही सालों में यह रिश्ता मीडिया और फैंस के लिए यह बस एक नाम का रिश्ता बन गया। कभी साथ देखे जाने वाले सलमान और ऐश्वर्या अचानक अलग हो गए। उनके बीच क्या हुआ इस पर कई कहानियां बनीं, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की।
इस्माइल दरबार ने खोला पुराना किस्सा
हाल ही में म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने एक इंटरव्यू में इस पुराने रिश्ते पर बात की। उन्होंने बताया कि सलमान और ऐश्वर्या के बीच के झगड़े देखकर उन्हें बहुत बुरा लगता था। इस्माइल ने कहा कि वे दोनों इतने करीब थे कि उन्हें झगड़ना नहीं चाहिए था। उस वक्त हम सबको लगता था कि ये रिश्ता शादी तक जाएगा, लेकिन जो हुआ, वो शायद किस्मत में था। इस्माइल दरबार ने यह भी बताया कि सलमान हमेशा संजय लीला भंसाली के बेहद करीब थे। जब मुझे काम की जरूरत थी, तो सलमान ने मेरी मदद की और मुझे हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्म दिलाई, लेकिन जब सलमान को जरूरत थी, तब भंसाली ने उन्हें देवदास से हटा दिया और शाहरुख खान को ले लिया।
View this post on Instagram
भंसाली और सलमान के रिश्ते में दरार
इस्माइल दरबार ने आगे बताया कि देवदास फिल्म ही वो मोड़ थी, जहां से सलमान और भंसाली के बीच की दोस्ती में खटास आई। सलमान ने खामोशी के फ्लॉप होने के बाद भी भंसाली का साथ दिया था। अगर वह दो बार किसी की मदद करें और तीसरी बार आप उनके कॉम्पटीटर के पास जाएं, तो कोई भी इंसान नाराज हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि सलमान ने कभी इस मुद्दे पर पब्लिक में कुछ नहीं कहा, लेकिन अंदर से उन्हें बहुत दुख पहुंचा था। सलमान ने हमेशा दिल से रिश्ते निभाए हैं। वो भले गुस्से में कुछ कह दें, लेकिन उनके दिल में कोई नफरत नहीं होती।
View this post on Instagram
बढ़ें मतभेद
जब ऐश्वर्या और सलमान के बीच मतभेद बढ़े, तो मीडिया ने इस रिश्ते को खूब उछाला। हर इंटरव्यू, हर खबर में यही सवाल था आखिर इनके बीच क्या हुआ? उस दौर में ऐश्वर्या राय अपने करियर के शिखर पर थीं और सलमान भी सुपरस्टार बन चुके थे। दोनों के झगड़े और अलगाव ने फैंस को चौंका दिया था। हालांकि, ऐश्वर्या ने बाद में इस रिश्ते से दूरी बना ली और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। देवदास में ऐश्वर्या राय को कास्ट करना शायद सलमान के लिए इमोशनल झटका था। उस दौरान कई लोगों को लगा कि ऐश्वर्या की वजह से सलमान को फिल्म से हटाया गया, लेकिन यह भंसाली का डायरेक्टर के तौर पर फैसला था।
आज भी होती है चर्चा
सालों बीत गए लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं आज भी खत्म नहीं हुई हैं। हालांकि, दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। ऐश्वर्या अब अभिषेक बच्चन की पत्नी और एक मां हैं, वहीं सलमान अभी भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों में से एक हैं। इस्माइल दरबार ने इंटरव्यू के आखिर में कहा, “जो भी हुआ, वो वक्त का हिस्सा था। आज दोनों अपनी-अपनी जगह खुश हैं, जो कि सबसे बड़ी बात है। सलमान ने कभी किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा। यही उनकी खूबी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

