हॉलीवुड की उड़ान भरने को तैयार Alia Bhatt, इंटरनेशनल एजेंसी के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट

Alia bhatt

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अपनी क्यूटनेस के लिए मशहूर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एफर्टलेस और दमदार एक्टिंग का लोहा भी मनवा चुकी हैं। बॉलीवुड में परचम लहराने के बाद आलिया अब हॉलीवुड की उड़ान भरने को तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण के बाद अब आलिया भट्ट को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्होने इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के साथ हाथ मिलाया है।

Video : दुल्हन ने पहना गोलगप्पे का मुकुट और हार, वीडियो वायरल

खबरों के मुताबिक आलिया भट्ट ने लीडिंग इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी WME के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। ये कंपनी हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स का काम मैनेज करती है। माना जा रहा है कि इस इंटरनेशनल एजेंसी से जुड़ने के बाद अब आलिया हॉलीवुड पर फोकस करना चाहती हैं। हालांकि हाल ही में उनकी खुद की प्रोडक्शन की फिल्म डार्लिंग्स की शूटिंग भी शुरू हुई है और इसके अलावा भी आलिया कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं। लेकिन ये खबर आने के बाद सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि आने वाले समय में आलिया विदेशी फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews