Video : दुल्हन ने पहना गोलगप्पे का मुकुट और हार, वीडियो वायरल

Video : दुल्हन ने पहना गोलगप्पे का मुकुट और हार, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गोलगप्पे का नाम सुनकर शायद ही कोई होगा जिसके मुंह में पानी न आए। कुरकुरे चटपटे चटाखेदार गोलगप्पे को कहीं पानी पुरी कहा जाता है, कहीं पानी बताशा तो कहीं पुचका। लेकिन ये हर जगह लोगों के फेवरेट स्ट्रीट फूड में से एक है। लेकिन क्या आपने गोलगप्पे को खाने के सिवा इसका कोई और उपयोग होते देखा है।

शिवराज, नरोत्तम और कमलनाथ का फोटो जब हुआ वायरल तो…

सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार, यूनिक और अजीबोगरीब वीडियो शेयर होते रहते हैं। हाल ही में गोलगप्पे को लेकर भी एक बहुत ही अनोखा वीडियो सामने आया है। ये किसी शादी समारोह का वीडियो है और इसमें दुल्हन ने गोलगप्पे का मुकुट और हार पहना हुआ है। जी हां..भले ही सुनने में ये थोड़ा अजीब लगे लेकिन रेड और गोल्डन कलर की साड़ी और पूरी तरह दुल्हन के रूप में सजी धजी लड़की ने सिर पर गोलगप्पे से बना हुआ एक मुकुट और गले में हार पहना है। इसमें कोई व्यक्ति दुल्हन को ये मुकुट पहनाता नजर आ रहा है और दुल्हन काफी खुश दिख रही है। वीडियो ‘arthibalajimakeoverstyles’ नाम के अकाउंट से शेयर हुआ है और इसमें कैप्शन लिखा है “दुल्हन अक्षया और दूल्हे अभिषेक को बहुत बधाई।” हालांकि इसमें गोलगप्पे को लेकर कुछ नहीं लिखा है लेकिन इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद दुल्हन को गोलगप्पे काफी पसंद होंगे इसीलिए उसे शादी पर ये अनोखा तोहफा दिया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews