6.28 मिनट का वो बॉलीवुड गाना जिसमें सितारों की थी फौज, जिसका पहली बार दूरदर्शन पर दिखाया गया था ट्रेलर!

1981 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाना बॉलीवुड इतिहास का सबसे बेस्ट गाना माना जाता है। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बने इस गाने में दर्जनों दिग्गज सितारे नजर आए थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।
Song Music

बॉलीवुड के इतिहास में कुछ फिल्में और गाने ऐसे हुए हैं, जो अपनी स्टार कास्ट के कारण हमेशा याद रखे जाते हैं। इन गानों का बोलबाला कई दशकों को एक समान ही रहता है। किसी भी खास मौके पर इन्हें बजाया जाता है। लोग इसे हमेशा अपनी प्ले लिस्ट में रखते हैं। ऐसी ही फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी। जिसमें अमिताभ बच्चन नजर आए थे, जो उनकी सुपरहिट फिल्म की लिस्ट में सुमार है। जब भी एबी के फिल्मी करियर को याद किया जाता है, तो उनका यह गाना अवश्य ही लोग सुनते हैं।

दरअसल, इस मूवी का नाम नसीब है। इसका मशहूर गाना ‘जॉन जानी जनार्दन उस दौर के बॉलीवुड की चमक और ग्लैमर का प्रतीक था। यह गाना इतना सुपरहिट हुआ था कि आज भी लोग इसे सुनते ही झूम उठते हैं।

जॉन जानी जनार्दन

बता दें कि ‘जॉन जानी जनार्दन’ गाना 6 मिनट 28 सेकंड लंबा है। इसमें उस समय के नामी सितारे एक साथ नजर आए थे। जिनमें राज कपूर, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, शम्मी कपूर, राकेश रोशन, वहीदा रहमान, हेमा मालिनी जैसे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे इस गाने में एंट्री करते हैं। गाने की खास बात यह थी कि इतने बड़े सितारे भी जूनियर आर्टिस्ट की तरह नजर आए। निर्देशक मनमोहन देसाई ने इसे महज 7 दिनों में शूट कर लिया, जो उस समय एक रिकॉर्ड की तरह था। शानदार सेट, झिलमिलाते कपड़े और अमिताभ बच्चन की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक यादगार गीत बना दिया।

1 मई को हुई थी रिलीज

फिल्म नसीब 1 मई 1981 को रिलीज हुई थी। यह एक मसाला फिल्म थी, जिसे निर्देशक और निर्माता मनमोहन देसाई ने बनाया और कादर खान ने इसकी कहानी लिखी थी। अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर, हेमा मालिनी और रीना रॉय मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में सहायक भूमिकाओं में प्राण, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, अमजद खान, अमरीश पुरी और कादर खान शामिल थे। फिल्म का संगीत युगल लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था।

दूरदर्शन पर दिखाया गया था ट्रेलर

नसीब बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही। फिल्म के मेकर्स ने इसे बनाने में लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 14.5 करोड़ रुपये कमाए, जो कि 1981 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। बाद में इसे तमिल में ‘संदिप्पु’ (1983) और तेलुगू में ‘त्रिमुर्तुलु’ (1987) के नाम से रीमेक किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म उन दिनों पहली थी जिसका ट्रेलर दूरदर्शन पर दिखाया गया था। आज भी जब लोग 1980 और 1990 के दशक की फिल्मों की याद करते हैं, तो नसीब और इसका गाना जॉन जानी जनार्दन का नाम बड़े उत्साह के साथ लेते है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews