पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आए बॉबी और अभय देओल, इस एक्टर ने किया मजेदार कैमियो

बॉबी देओल ने हाल ही में अपने कजिन अभय देओल के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की है, वह भी CRED के मजेदार विज्ञापन में। इसमें दोनों एनिमेटेड मुर्गियों के रूप में नजर आते हैं और हंसी-ठिठोली करते हैं।
Bobby And Abhay Deol

बॉलीवुड में बॉबी देओल का करियर किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं रहा। कभी 90 के दशक में बरसात, सोल्जर और गुप्त जैसी फिल्मों से दर्शकों के चहेते बने, तो कभी इंडस्ट्री की भागदौड़ में पीछे भी छूट गए। हाल के दिनों में बॉबी ने अपने करियर को जिस अंदाज में रीलॉन्च किया है, उसने सबको हैरान कर दिया। आश्रम वेब सीरीज में बाबा निराला का किरदार हो या फिर शाहरुख खान की फिल्म जवान में दमदार निगेटिव रोल… बॉबी देओल ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिलहाल, बॉबी आर्यन खान की वेब सीरीज The Bads of Bollywood की सफलता का मजा ले रहे हैं।

इस बीच उन्होंने एक और धमाका कर दिया है, लेकिन इस बार फिल्मों में नहीं बल्कि एक विज्ञापन के जरिए वह फिर से मीडिया के लाइमलाइट में हैं।इसमें बॉबी के अलावा उनके कजिन भाई अभय देओल भी नजर आ रहे हैं।

दिखा अलग अंदाज

देओल परिवार का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले सनी पाजी का डायलॉग तारीख पे तारीख गूंजता है, लेकिन इस बार देओल भाइयों का अंदाज जरा हटके है। CRED के नए विज्ञापन में बॉबी और अभय दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर की है। फैंस के लिए यह सरप्राइज से कम नहीं है। रविवार को रिलीज हुए इस विज्ञापन में बॉबी और अभय किसी फिल्मी हीरो की तरह नहीं, बल्कि एनिमेटेड मुर्गियों में बदल जाते हैं। दोनों मिलकर दर्शकों को यह समझाने की कोशिश करते हैं कि CRED ऐप से क्रेडिट कार्ड का बिल भरने पर हर जगह सोने के सिक्के जीतने का मौका मिलता है। यह आइडिया सुनकर ही पब्लिक की हंसी निकल गई। देओल भाइयों की सीरियसनेस के बीच यह अजीबोगरीब स्क्रिप्ट मजेदार हो गई।

देखें विज्ञापन

जैसे ही विज्ञापन अपने मजेदार मोड़ पर पहुंचता है सनी देओल का कैमियो सबको चौंका देता है। बॉबी और अभय दोनों अचानक सोने के सिक्कों के ढेर में बदल जाते हैं। सनी पाजी को यह सब देखकर हैरानी होती है और वह स्क्रिप्ट समझने की कोशिश करते हैं। तभी प्रोडक्शन टीम का एक सदस्य गर्व से बताता है कि यह पूरा कॉन्सेप्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से तैयार किया गया है। बॉबी कंफ्यूजन में अभय की तरफ देखते हुए पूछते हैं, “किसको फोन लगा रहा है?” इस पर अभय बड़े मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “भैया।”

बॉबी ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया और कैप्शन दिया, “बड़े भैया इंदिरानगर पहुंच गए हैं।” पोस्ट देखते ही फैंस कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शंस देने लगे।

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

अभय का करियर

बॉबी के कजिन और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे होने के बावजूद अभय ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। अभय कभी भी हीरो वाली दौड़ में शामिल नहीं हुए। उन्होंने फिल्मों का चुनाव हमेशा अलग विषयों और हटके किरदारों के हिसाब से किया। सोचा ना था, देव डी, ओये लकी लकी ओये और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मों में उनके काम को क्रिटिक्स ने खूब सराहा। इस बार जब उन्होंने बॉबी देओल के साथ CRED के विज्ञापन में स्क्रीन शेयर की, तो यह उनके करियर का अलग और मजेदार पल बन गया। वहीं, सनी देओल इन दिनों अपनी मेगा प्रोजेक्ट बॉर्डर 2 की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews