धर्मेंद्र ने फैन को पीटने के बाद खिलाया था खाना, पापा की हरकत देख कन्फ्यूज हो गए थे बॉबी देओल, जानें दिलचस्प किस्सा

बेटे बॉबी देओल ने बताया कि एक बार धर्मेंद्र ने मिसबिहेव करने वाले फैन को पीटा, मगर बाद में उसे घर बुलाकर दूध, खाना और कपड़े दिए। यही उनकी सादगी और अनोखी शख्सियत थी।
Dharmendra Bobby

धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता है। 60 और 70 के दशक से लेकर 80 और 90 तक धर्मेंद्र ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। एक्शन हो या रोमांस, कॉमेडी हो या इमोशनल सीन… धर्मेंद्र हर किरदार में फिट बैठे। उनकी जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ ‘शोले’ में और हेमा मालिनी के साथ कई फिल्मों में क्लासिक क्लट रही। धर्मेंद्र ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और हर दौर में सुपरस्टार बने रहे। आज भी लोग उन्हें हिंदी सिनेमा का असली पोस्टर बॉय मानते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो यह उतनी ही दिलचस्प और विवादों से भरी रही। उन्होंने अपने करियर में लगभग हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया। शुरुआत में उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर रहीं, लेकिन 70 के दशक में हेमा मालिनी के साथ उनकी लव स्टोरी इंडस्ट्री की सुर्खियों का सबसे बड़ा हिस्सा बन गई।

उनकी सादगी, उनका गुस्सा और उनका प्यार ये सब मिलकर उन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं। हाल ही में उनके बेटे बॉबी देओल ने अपने पिता का ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने हर किसी को हैरान भी किया साथ ही मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया।

सुनाया किस्सा

बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा कि धर्मेंद्र ने अपने ही एक फैन को जमकर पीटा, लेकिन बाद में वही फैन उनके घर का मेहमान बना, खाना खाया और कपड़े तक पहनकर गया। दरअसल, अगर कोई फैन हद से ज्यादा एक्साइटमेंट में मिसबिहेव कर देता था, तो धर्मेंद्र उसे सबक सिखाने से पीछे भी नहीं हटते थे। बॉबी ने बताया कि एक बार ऐसा ही हुआ जब कुछ फैंस मिलने आए। उनमें से एक शख्स शायद जोश में कुछ गलत बोल गया या बुरा बर्ताव कर बैठा। पापा ने उस वक्त बिना कुछ सोचे-समझे उसे पकड़कर जमकर धुन दिया, तब वह खुद भी वहीं मौजूद थे और उन्होंने बताया कि उस पल वे सोच रहे थे कि पापा ऐसा क्यों कर रहे हैं? लेकिन जैसे ही फैन धर्मेंद्र के पैरों पर गिरा और बोला, सर, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, मुझे माफ कर दीजिए”… तो पूरा माहौल बदल गया।

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

की खातरदारी

बॉबी ने हंसते हुए कहा, “पापा ने उसे पीटने के बाद घर बुलाया, उसे बैठाया, दूध पिलाया, खाना खिलाया और यहां तक कि नए कपड़े भी दिए। ये उनका स्टाइल था। गुस्सा भी उतना ही सच्चा और प्यार भी उतना ही असली।” फैन भी आखिरकार समझ गया कि उसने गलती की थी और धर्मेंद्र का दिल जीतने के बाद वहां से खुश होकर गया। बॉबी ने मजाकिया लहजे में कहा, “लोग हमेशा मेरे भाई सनी देओल के ‘ढाई किलो के हाथ’ की बात करते रहते हैं, लेकिन जिसने पापा का हाथ देखा है वो जानता है कि उनका हाथ पूरे 20 किलो का है। अगर किसी को पड़े तो उठना मुश्किल है।”

इस फिल्म में आ रहे नजर

धर्मेंद्र के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वह काम करने वाले इंसान हैं, उन्हें दिखावे या शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती। उनका गुस्सा, उनका एक्शन, सब खुद ब खुद बोल देता है। वहीं, बॉबी की बात करें तो वह इन दिनों आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर सुर्खियों में हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews