Karan Johar की ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ की रैप अप पार्टी के हीरो रहे Cake

Karan Johar की ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ की रैप अप पार्टी के हीरो रहे Cake

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। करण जौहर (Karan Johar) की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की शूटिंग पूरी हो गई है। ये फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में रही है और सेट के कई फोटो और वीडियो भी सामने आते रहे हैं। करण जौहर के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी में एक रैपअप पार्टी का आयोजन किया गया। यहां फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सबसे आकर्षण का केंद्र रहे वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वीडियो कॉल के जरिए जुड़ीं। इस पार्टी में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, शबाना आजमी सहित अन्य कास्ट और क्रू मौजूद रही। सभी ने पार्टी में खूब धूम धड़ाका किया। इस पार्टी का वीडियो खुद करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसमें एक और खास बात ने सबका ध्यान खींचा वो है यहां रखे गए अलग अलग तरह के केक (cake)। ये तरह तरह के कस्टमाइज्ड केक हैं जिनमें कहीं वाइट फोंडेंट दिख रहा है तो किसी पर कई सारे ब्रांड्स के नाम लिखे हैं। टेबिल पर एक बड़ा सा चॉकलेट केक रखा है जिसपर ‘इट्स ए रैप-टीम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ लिखा हुआ है। यहां कई सारे केक हैं जिनमें फिल्म से जुड़ी कोई न कोई याद है।

इस मौके पर करण जौहर इमोशनल होते भी नजर आए। उन्होने धर्मेंद्र से आशीर्वाद लिया और सभी को गले लगाकर अपननी खुशी का इजहार किया। करण जौहर की फिल्में हमेशा से ही लार्जर देन लाइफ की इमेज के साथ आती रही है। उनके फैन्स लंबे समय से एक और सुपरहिट का वेट कर रहे हैं और अब इसकी शूटिंग खत्म होने के बाद सभी को इसके स्क्रीन पर आने का इंतजार है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews