” डियरेस्ट मिल्खा जी”, रील-लाइफ मिल्खा Farhan Akhtar ने रियल Milkha के लिए लिखा ये इमोशनल खत

milkha

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह (milkha singh) के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी है। देश भर में आज उनके नाम की ही चर्चा हो रही है। ऐसे में मिल्खा सिंह के ऊपर बनी बायोपिक फ़िल्म (biopic film) ‘भाग मिल्खा भाग’ (bhaag milkha bhaag) में मिल्खा सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर (farhan akhtar) भी काफी दुखी है। उन्होंने दिवंगत खिलाड़ी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि (tribute) देते हुए उनके नाम एक खत लिखा है जिसे उन्होंने ट्विटर (twitter) और इंस्टाग्राम (instagram) पर शेयर भी किया है। ज्ञात हो कि कल रात 11:30 बजे 91 वर्ष की उम्र में मिल्खा सिंह का निधन हो गया। वे इस वर्ष मई में कोविड पॉजिटिव हुए थे।

यह भी पढ़ें… मेडिकल माफियाओं को मिटाने BJP नेता ने दिया बड़ा सुझाव

एक्टर फरहान अख्तर ने अपने खत में लिखा कि मिल्खा हमेशा ज़िंदा रहेंगे। उन्होंने लिखा, ” डियरेस्ट मिल्खा जी, मुझमे एक हिस्सा ऐसा भी है जो आपकी मौत को स्वीकारना नहीं चाहता। हो सकता है ये वही ज़िद्दीपना है जो मैंने आपसे सीखा है..ये वहीं फीलिंग है कि जब कोई चीज़ आपके मन मे घर कर जाती है, फिर कभी नहीं जाती। और सच ये है कि आप हमेशा ज़िंदा रहेंगे। क्योंकि आप एक ज़िंदा-दिल, प्यार करने वाले और सादे स्वभाव के इंसान हैं।”

आगे एक्टर फरहान अख्तर ने लिखा, ” आपने एक आइडिया का प्रतिनिधित्व किया। आपने एक सपने का प्रतिनिधित्व किया। आपने इसका प्रतिनिधित्व किया कि कैसे मेहतन, सच्चाई और लगन एक इंसान को जमीन से उठाकर आसमान छूने में मदद करती है। आपने हम सबके जीवन में छाप छोड़ी है। जो आपको एक पिता और दोस्त के तौर पर जानते थे, उनका ये सौभाग्य था। जो नहीं जानते थे उनके लिए भी आप कभी न खत्म होने वाले प्रेरणास्रोत और सफलता पर भी विनम्रता रखने का गुण सिखाते रहे। मैं आपको पूरे दिल से प्यार करता हूं।”

यह भी पढ़ें… सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट कर फंसी महिला अधिकारी, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

फरहान अख्तर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म को न सिर्फ फैन्स ने बल्कि क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था। बॉक्स ऑफिस पर ये फ़िल्म हिट रही थी।

खुद मिल्खा सिंह भी उनका किरदार निभा रहे फरहान अख्तर की परफॉर्मेंस से काफी खुश थे। उन्होंने कहा था, ” फरहान ने बिल्कुल वैसा ही किया है जैसा मैं अपने आप को स्क्रीन पर देखना चाहता था। सारा श्रेय राकेश मेहरा को जाता है जिन्होंने फरहान के अंदर मुझे देखा। कई एक्टर्स जैसे अक्षय कुमार भी मिल्खा सिंह का किरदार निभाना चाहते थे। लेकिन फरहान ने ‘कमाल’ कर दिया। उसने पूरी तरह से मुझे कॉपी कर लिया। उसमे मेरी झलक भी नज़र आती है। जिस तरह की बॉडी लैंग्वेज और अनुशासन फरहान ने मेरा किरदार निभाने में लगाया है, ये कोई मामूली बात नहीं है।”

milkha

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews