
बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने बहुत कम समय में बड़ी सफलता हासिल की है। शुरुआती दोनों में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन कुछ फिल्म में लीड रोल मिलने के बाद उनकी किस्मत रातों-रात पलट गई। आज वह किसी की पहचान को मोहताज नहीं है। उन्हें लोग मस्तानी के नाम से भी जानते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में वह जितनी भी कॉन्फिडेंट रही हों, लेकिन पर्सनल लाइफ में एक समय वह डिप्रेशन का शिकार हो चुकी थीं। चेन्नई एक्सप्रेस, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, ये जवानी है दीवानी और छपाक जैसी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने उन्हें दर्शकों के दिल में खास जगह दिलाई। दीपिका ने न सिर्फ देश में, बल्कि हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। उनकी फिल्मों की गिनती बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाली लिस्ट में होती है।
करियर में उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज वह इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं कि करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। लोग उनकी फिल्मों के दीवाने हैं। उनकी हाइट और पर्सनालिटी लाजवाब है, जो किसी भी अभिनेत्री को टक्कर देती है। आए दिन मीडिया में छाई रहने वाली एक्ट्रेस एक बार फिर लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
इंडस्ट्री में हलचल
दरअसल, पिछले कुछ दिनों में उनका नाम लगातार विवादों से भी जुड़ रहा है, खासकर काम के घंटे और फीस को लेकर वह काफी चर्चा में रही हैं। दरअसल, नाग अश्विन की मेगा बजट फिल्म कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने यह घोषणा की है कि दीपिका अब कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 का हिस्सा नहीं होंगी, इससे इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। दीपिका के फिल्म से बाहर होने की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच निराशा फैल गई। कई लोगों ने मेकर्स को दोषी ठहराया तो कई ने कहा कि दीपिका का रवैया प्रोफेशनल नहीं रहा।
रखी ये शर्तें
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका और मेकर्स के बीच मतभेद की असली वजह उनकी दो कड़ी शर्तें थीं। दीपिका ने पहली फिल्म की कमाई को देखते हुए अपनी फीस बढ़ाने की मांग की। वह चाहती थीं कि उन्हें पहले पार्ट के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा भुगतान किया जाए। साथ ही उन्होंने यह शर्त भी रखी कि वह दिनभर में सिर्फ 7 घंटे ही शूटिंग करेंगी। कल्कि 2898 एडी जैसी भारी-भरकम VFX फिल्म के लिए लंबे शेड्यूल और ज्यादा काम का वक्त जरूरी है। इतने कम समय में शूटिंग करने से बजट और प्रोडक्शन शेड्यूल पर बुरा असर पड़ रहा था। सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स ने दीपिका को मनाने की कोशिश की। उन्होंने उन्हें आराम के लिए एक लग्ज़री वैनिटी वैन देने का प्रस्ताव रखा, ताकि लंबी शिफ्ट के बावजूद उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। लेकिन दीपिका ने इसे ठुकरा दिया।
किसी ने नहीं बढ़ाई फीस
मीडिया सूत्रों के अनुसार, मेकर्स ने उन्हें कहा कि फिल्म के लीड हीरो प्रभास ने पार्ट 2 के लिए अपनी फीस नहीं बढ़ाई और पूरी तरह शूटिंग के प्रति समर्पित हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत भी बिना किसी अतिरिक्त शर्त के काम कर रहे हैं। इसके बावजूद, दीपिका अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटीं। दीपिका के साथ उनकी निजी टीम भी शूट पर जाती है। बताया जाता है कि उनकी टीम में 25 लोग शामिल होते हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर्स से यह मांग रखी कि पूरी टीम के लिए फाइव-स्टार होटल में रहने और खाने की व्यवस्था की जाए। इसका पूरा खर्च प्रोडक्शन हाउस उठाए। बड़े बजट वाली फिल्म होने के बावजूद मेकर्स को यह डील मंजूर नहीं थी। पहले से ही VFX और लोकेशन्स पर भारी खर्च हो रहा था। इसलिए ऐसा फैसला लिया गया है।
प्रोजेक्ट
नाग अश्विन की मेगा बजट फिल्म कल्कि 2898 एडी ने 2024 में रिलीज हुआ था, जिसने बड़े पर्दे पर इतिहास रच दिया था। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों नजर आए थे। कहानी में दीपिका का किरदार सम 80 फिल्म की आत्मा माना गया था। वह कल्कि को जन्म देने वाली थीं और पूरी कहानी उनके इर्द-गिर्द बुनी गई थी। ऐसे में दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब सवाल यह है कि कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 में दीपिका की जगह कौन लेगा। चूंकि कहानी उनके किरदार सम 80 के इर्द-गिर्द घूम रही थी, इसलिए स्क्रिप्ट में बदलाव करना मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती होगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

