ऑनलाइन रिलीज हो रही धड़क 2, फैंस ने जाहिर की खुशी!

2018 की धड़क पर आधारित धड़क 2 समाज में फैले जातिगत भेदभाव और प्रेम की बाधाओं को दिखाएगी। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने फिल्म में दमदार अभिनय किया है।
Dhadhak

धड़क फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जो कि युवाओं के बीच एक अलग ही हलचल मचा गई थी। ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की जोड़ी ने स्क्रीन पर रोमांस कर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। फिल्म ने समाज में फैले जातिगत भेदभाव, सामाजिक नियमों और प्यार के संघर्ष को साफ तौर से दिखाया था। वहीं, इसके म्यूजिक और ट्रैक लोगों के कानों में बस गए। धड़क का जोश और रोमांस युवा दर्शकों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं था। अब उसी फिल्म के थीम पर आधारित, थोड़ा और परिपक्व और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म धड़क 2 भी धमाल मचा चुकी है।

बॉलीवुड के युवा स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और खूबसूरत तृप्ति डिमरी ने धड़क 2 जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो दर्शक थोड़े हिचकिचा रहे थे। कुछ लोग इसे देखने नहीं गए, जबकि कुछ ने ट्रेलर देखकर उत्सुकता दिखाई।

ऑफिशियल घोषणा

वहीं, अब ओटीटी पर रिलीज के साथ ही सबकुछ बदलने वाला है। मेकर्स ने ऑफिशियल घोषणा कर दी है कि “धड़क 2” 26 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। इसका मतलब यह है कि अब कोई भी घर बैठे इस रोमांटिक और सामाजिक संदेश वाली फिल्म का आनंद ले सकता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वाह, अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म।” वहीं, दूसरे ने कहा, “बहुत अच्छी खबर। मैं इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गया था और अब ओटीटी पर इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ट्रेलर और कलाकार दोनों ही जबरदस्त हैं।”

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

मिलेगा सामाजिक संदेश

बता दें कि धड़क 2 शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित है। इसे सीधे 2018 की धड़क का सीक्वल नहीं कहा जा सकता, बल्कि यह मारी सेल्वराज की तमिल फिल्म “परियेरुम पेरुमल” का हिंदी वर्जन रूप है। मूल फिल्म जाति और सामाजिक बाधाओं पर आधारित थी। इसी कहानी को हिंदी में परिवर्तित कर दो युवाओं की कहानी पर केंद्रित किया गया है। ये युवा प्रेमी समाज की पूर्वधारणाओं, पहचान और भेदभाव का सामना करते हैं। यही कारण है कि धड़क 2 सिर्फ रोमांस नहीं है, बल्कि सामाजिक संदेश भी देती है।

नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

सिनेमाघरों में फिल्म का रिस्पॉन्स मिश्रित रहा, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होने के बाद कुछ अलग ही रिस्पॉन्स देखने को मिल सकता है। यह फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करेगी, साथ ही उन्हें सोचने पर भी मजबूर करेगी कि समाज में प्रेम और जातिगत भेदभाव किस तरह गहराई से फैला हुआ है। बता दें कि यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews