
धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता है। 60 और 70 के दशक से लेकर 80 और 90 तक धर्मेंद्र ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। एक्शन हो या रोमांस, कॉमेडी हो या इमोशनल सीन… धर्मेंद्र हर किरदार में फिट बैठे। उनकी जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ ‘शोले’ में और हेमा मालिनी के साथ कई फिल्मों में क्लासिक क्लट रही। धर्मेंद्र ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और हर दौर में सुपरस्टार बने रहे। आज भी लोग उन्हें हिंदी सिनेमा का असली पोस्टर बॉय मानते हैं।
धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो यह उतनी ही दिलचस्प और विवादों से भरी रही। उन्होंने अपने करियर में लगभग हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया। शुरुआत में उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर रहीं, लेकिन 70 के दशक में हेमा मालिनी के साथ उनकी लव स्टोरी इंडस्ट्री की सुर्खियों का सबसे बड़ा हिस्सा बन गई।
अनीता राज
हेमा मालिनी से शादी करने के बाद भी धर्मेंद्र का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। उन्हीं में से एक खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस अनीता राज थीं। अनीता राज का करियर 1981 में फिल्म प्रेम गीत से शुरू हुआ, जिसमें उनके साथ राज बब्बर नजर आए थे। इस फिल्म ने उन्हें अच्छी पहचान दी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 80 के दशक में अनीता राज ने नौकर बीवी का, गुलामी, मजलूम, जमीन आसमान और जरा सी जिंदगी जैसी हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा। उनका चेहरा स्क्रीन पर आते ही दर्शकों को खींच लेता था।
जोड़ी आई पसंद
1983 में आई फिल्म नौकर बीवी का धर्मेंद्र और अनीता राज की जोड़ी इंडस्ट्री के लिए परफेक्ट साबित हुई। फिल्म में जहां धर्मेंद्र एक अनोखे किरदार में नजर आए, वहीं अनीता राज ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। इस फिल्म में उनका रिश्ता परदे पर नकली पति-पत्नी का था, लेकिन दर्शकों को उनकी जोड़ी इतनी पसंद आई कि दोनों को बार-बार साथ कास्ट किया जाने लगा। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ीं। सूत्रों के अनुसार, अनीता राज की खूबसूरती और मासूमियत पर दिल हार बैठे।
ऐसे हुए दूर
धर्मेंद्र और अनीता राज के बीच के चर्चे इंडस्ट्री में फैलने लगे। धर्मेंद्र अनीता से पूरे 27 साल बड़े थे, लेकिन उम्र का यह फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आया। हालांकि, यह खबरें जब हेमा मालिनी तक पहुंचीं, तो उन्होंने धर्मेंद्र को साफ तौर पर चेतावनी दी कि वह अनीता राज से दूरी बनाए रखें। उस दौर की फिल्म मीडिया में इन अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। कहा जाता है कि हेमा मालिनी के दबाव के बाद धर्मेंद्र ने अनीता राज से दूरी बना ली। धीरे-धीरे यह रिश्ता खत्म हो गया।
अनीता का करियर
हालांकि, अनीता राज का करियर वहीं नहीं रुका। उन्होंने लगातार फिल्मों में अच्छा काम किया और बाद में छोटे पर्दे की ओर भी रुख किया। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं, जिनमें उनकी एक्टिव लाइफस्टाइल दिखती है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

