मशहूर अभिनेत्री किरण खेर को blood cancer, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

मशहूर अभिनेत्री किरण खेर को blood cancer, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर फिल्म अभिनेत्री, रंगकर्मी और बीजेपी सांसद किरण खेर (Kirron Kher) ब्लड कैंसर (Blood Cancer) से जूझ रही हैं। ये जानकारी उनके पति और अभिनेता अनुपर खेर (Anupam Kher) ने ट्वीट करके दी। उन्हें मल्टीपल बायलोमा नाम की बीमारी हो गई है जो ब्लड कैंसर का एक रूप है। अनुपम खेर ने कहा है कि अपनी हिम्मत और इच्छाशक्ति के बल पर किरण जल्दी ठीक होंगीं।

अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि किरण खेर को ब्लड कैंसर है। उन्होने कहा कि कुछ अफवाहें फैल रही हैं कि उनकी स्थिति में सुधार नहीं है। लेकिन मैं और सिकंदर आपको बताना चाहते हैं कि उनका इलाज मुंबई के अस्पताल में चल रहा है। किरण की देखभाल के लिए बेहतरीन डॉक्टरों की टीम लगी हुई है और हमें विश्वास है कि वे हमेशा की तरह हिम्मत से इस स्थिति से बाहर निकलेंगी। अनुपम खेर ने फैन्स की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया देते हुए कहा कि आप सब उन्हें अपनी प्रार्थनाओं और दुआओं में याद रखियेगा। आप सबने हमेशा उन्हें बेहद प्यार दिया है और अब भी इसकी जरूरत है।

ये भी देखिये – New Financial Year : नए वित्तीय वर्ष में कई नियमों में हुए बदलाव, पढ़िए खास रिपोर्ट

बता दें कि करण खेर एक मशहूर फिल्म अभिनेत्री, टीवी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हैं। 14 जून 1955 को चंडीगढ़ में जन्मी किरण ने अपना फिल्मी करियर पंजाबी फिल्मों से शुरू किया। 1990 में उन्होने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का रूख किया और इसी के साथ वे कुछ बंगाली फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। वीर ज़ारा, देवदास, कर्ज, मैं हूं न, हम, मिलेंगे मिलेंगे, कभी अलविदा न कहना, कमबख्त इश्क सहित की फिल्मों में उन्होने अभिनय किया है। इसी के साथ वो टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी है। साल 2009 में किरण खेर ने राजनीति में पदार्पण किया और बीजेपी में शामिल हो गईं। 2014 में उन्होने भाजपा से चंडीगढ़ में सांसद का चुनाव लड़ा और विजयी हुईं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews