भारत का सबसे अमीर प्रोड्यूसर, शाहरुख खान और भूषण कुमार को भी संपत्ति के मामले में किया पीछे

कलानिधि मारन ने 1990 में तमिल वीडियो मैगजीन से करियर शुरू किया और 1993 में टीवी चैनल लॉन्च कर मीडिया जगत में बड़ा मुकाम हासिल किया। बाद में रेडियो, डीटीएच और फिल्म प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स स्थापित कर जेलर और एंथिरन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।
First Blockbuster Film of Indian Cinema

किसी भी इंसान की सफलता की नींव मेहनत और लगन पर टिकी होती है। भारत में जब इंसान सपने देखता है और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करता है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। भारत की फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा नाम है, जिसने इसी मेहनत के दम पर अपने लिए न सिर्फ एक मुकाम बनाया बल्कि पूरी दुनिया को दिखा दिया कि सही रणनीति और धैर्य के साथ असंभव जैसा लगने वाला काम भी किया जा सकता है।

ऐसे में आज हम आपको कलानिधि मारन की सक्सेस स्टोरी बताएंगे, जिन्हें आज भारत का सबसे अमीर फिल्म प्रोड्यूसर माना जाता है। हालांकि, इतनी बड़ी सफलता उन्होंने बहुत ही कम दिनों में नहीं हासिल की है।

ऐसे शुरू हुआ सफर

कलानिधि मारन का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने 1990 में एक छोटे से तमिल वीडियो मैगजीन से शुरुआत की। उस दौर में डिजिटल मीडिया का असर उतना नहीं था, लेकिन कलानिधि के विजन ने उन्हें नई राह दिखाई। तीन साल बाद यानी 1993 में उन्होंने अपना पहला टीवी चैनल लॉन्च किया। शुरुआत में यह चैनल तमिल दर्शकों के लिए था, लेकिन देखते ही देखते यह घर-घर पहुंचने लगा। खास बात यह थी कि यह भारत का पहला चैनल बना, जिसने खुद का अर्थ स्टेशन तैयार किया।

मीडिया में कमाया नाम

टीवी चैनल की सफलता के बाद कलानिधि मारन ने अपने कदम यहीं नहीं रोके। उन्होंने समझ लिया था कि अगर दर्शक को सीधे जोड़ा जाए तो सफलता दूर नहीं है। इसी सोच के साथ उन्होंने रेडियो नेटवर्क और डीटीएच सर्विस की शुरुआत की। इससे उनका कनेक्शन सीधा लोगों तक पहुंचने लगा। बता दें कि सन ग्रुप के बैनर तले उन्होंने कई नए प्रयोग किए, जो दर्शकों के बीच हिट साबित हुए। धीरे-धीरे उनका साम्राज्य इतना मजबूत हो गया कि उन्हें भारत के मीडिया सेक्टर का सबसे बड़ा चेहरा कहा जाने लगा।

फिल्म प्रोडक्शन में धमाकेदार एंट्री

मीडिया से फिल्मों तक का उनका सफर भी उतना ही शानदार रहा। उन्होंने सन पिक्चर्स नाम से फिल्म प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की और जल्द ही तमिल और तेलुगु सिनेमा में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर आए। उनके बैनर तले बनीं कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। जेलर, एंथिरन और पेट्टा जैसी फिल्में ने दक्षिण भारतीय सिनेमा की पहुंच को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया। इन फिल्मों में कई बड़े सुपरस्टार्स ने काम किया और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। अब तक वे 20 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

सबसे अमीर प्रोड्यूसर

कलानिधि मारन की गिनती भारत के सबसे अमीर प्रोड्यूसर्स में होती है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने शाहरुख खान, भूषण कुमार (टी-सीरीज) और आदित्य चोपड़ा जैसे बड़े नामों को भी पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 33,400 करोड़ रुपए बताई जाती है। एक समय ऐसा भी आया जब वे एयरलाइन इंडस्ट्री में भी कदम रख चुके थे। उन्होंने एयरलाइन चलाई और बाद में उसे बेच दिया।

पर्सनल लाइफ

प्रोफेशनल लाइफ में जहां वे तेजतर्रार और विजनरी माने जाते हैं, वहीं निजी जीवन में वे बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति बताए जाते हैं। उनका पूरा साम्राज्य चेन्नई से संचालित होता है। उनकी बेटी भी अब बिजनेस की जिम्मेदारी संभालने लगी हैं और क्रिकेट टीम से जुड़कर परिवार की इस विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews