बॉलीवुड का सबसे अमीर डायरेक्टर, फिल्मों से लेकर फैशन तक हर जगह नंबर 1

ये बॉलीवुड के सबसे अमीर डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिनकी नेटवर्थ करीब 1740 करोड़ रुपये है। अपने प्रोडक्शन के जरिए उन्होंने कई हिट फिल्में दीं और नए स्टार्स लॉन्च किए है।
Director

भारत में फिल्म इंडस्ट्री (बॉलीवुड) करोड़ों लोगों के सपनों की दुनिया है। यहां हर दिन कोई न कोई स्टार बनता है, कहानियां बनती हैं और उन सभी की जिंदगी पर असर पड़ता है। बॉलीवुड की इस दुनिया में जहां एक्टर्स अपनी पॉपुलैरिटी और कमाई की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कैमरे के पीछे रहकर पूरी इंडस्ट्री पर राज करते हैं। यहां किस्मत का सिक्का चमकना किसी चमत्कार से कम नहीं होता है। किसी को इस राह पर उनकी मंजिल जल्दी और आसानी से मिल जाती है, तो वहीं कितने लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें कई सालों बाद भी काम, नाम और शोहर तलाशनी पड़ती है।

ऐसे में आज हम आपको इंडस्ट्री के सबसे अमीर डायरेक्टर के बारे बताएंगे, जो कि आज की तारीख में एक बड़ा ब्रांड बन चुका है। जिनके बिना आज बॉलीवुड की तस्वीर अधूरी सी लगती है। हालांकि, यह हमेशा ही किसी-न-किसी बात को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं।

करण जौहर

दरअसल, इस डायरेक्टर का नाम करण जौहर है। जिनका फिल्मी सफर उनके पिता यश जौहर से जुड़ा है। उनके पिता ने धर्मा प्रोडक्शन की नींव रखी थी, लेकिन इसे ऊंचाई पर पहुंचाना करण का काम था। 1998 में उन्होंने कुछ कुछ होता है डायरेक्ट की, जिसने उन्हें रातों-रात फेमस कर दिया। जिसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुर्खजी नजर आए थे। ये फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। इसके बाद करण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कभी खुशी कभी गम ने उनकी पहचान और मजबूत कर दी। भव्य सेट्स, मल्टीस्टार कास्ट और फैमिली इमोशंस से भरपूर इस फिल्म ने करण को साबित किया कि वो बड़े पैमाने पर कहानियां दिखाने में माहिर हैं।

बॉलीवुड को दिए नए चेहरे

उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले अग्निपथ, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, राज़ी और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में बनीं। करण ने बॉलीवुड को नए चेहरे दिए। आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे स्टार्स को उन्होंने लॉन्च किया। आज ये स्टार्स इंडस्ट्री के बड़े नाम बन चुके हैं। फिल्मों के अलावा करण छोटे पर्दे पर भी छाए रहते हैं। उनका शो कॉफी विद करण सबसे चर्चित चैट शोज में से एक है। यहां बॉलीवुड स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बातें करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

नेटवर्थ

करण जौहर आज बॉलीवुड के सबसे अमीर डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 1740 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई धर्मा प्रोडक्शन से होती है, लेकिन टीवी शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट और इवेंट्स से भी वो मोटी रकम कमाते हैं। मुंबई की कार्टर रोड पर उनका एक शानदार बंगला है, जो अक्सर बॉलीवुड पार्टियों का हॉटस्पॉट बनता है। इसके अलावा, मालाबार हिल्स में उनका करीब 20 करोड़ का एक और आलीशान घर है।

लग्जरी कारों का शौक

करण को लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके गैराज में बीएमडब्ल्यू से लेकर मर्सिडीज तक कई हाई-एंड गाड़ियां खड़ी रहती हैं। उनका फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट भी हमेशा चर्चा में रहता है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है, लेकिन वो दो बच्चों यश और रूही के पिता हैं। उन्होंने दोनों का नाम अपने माता-पिता से इंस्पिरेशन लेकर रखा है। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews