
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हम सभी के फेवरेट हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के बीच अलग ही पहचान बनाई है। उनकी टक्कर अभी के जेनरेशन वाले स्टार्स भी नहीं कर सकते हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी वह एनर्जी बहुत कम ही लोगों में देखने को मिलती है। वह रोज सुबह 4:00 बजे उठकर अपनी डेली रूटीन को फॉलो करते हैं, इस कारण वह एकदम फिट एंड फाइन हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन, हॉरर, क्राइम से जुड़ी फिल्में कर चुके अभिनेता एक बार फिर मीडिया में चर्चा का विषय बन गए हैं। इससे पहले वह अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चारों ओर छाए हुए थे, वहीं अब वह जॉली एलएलबी 3 को लेकर लाइमलाइट में हैं।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त माहौल बना दिया है। ये फिल्म कोर्टरूम ड्रामा और कॉमेडी का ऐसा तड़का लेकर आ रही है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे।
एडवांस बुकिंग
अब मूवी की रिलीज में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, थिएटर मालिकों के चेहरे भी खिल उठे हैं क्योंकि एडवांस बुकिंग ने शानदार शुरुआत की है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से चार दिन पहले ही खोल दी गई थी और आंकड़े लगातार चौंका रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 23,965 टिकट बिक चुके हैं और इसने 74 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये तो बस शुरुआत है, क्योंकि हर घंटे बुकिंग का ग्राफ ऊपर चढ़ रहा है। जॉली एलएलबी 3 को देशभर में 3167 शोज मिले हैं और एडवांस बुकिंग से इसकी कुल कमाई 2.17 करोड़ रुपये पार कर चुकी है।
View this post on Instagram
फिल्म को बिहार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां अकेले एडवांस बुकिंग से करीब 1.48 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और वेस्ट बंगाल जैसे राज्यों में भी फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिल रही है।
कॉमिक टाइमिंग बन रही पसंद
बता दें कि तीनों ही एक्टर की कॉमिक टाइमिंग को पसंद करने वाले फैंस फिल्म जॉली एलएलबी 3 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसका एक पहला वीडियो सामने आ चुका था, जिसमें सौरभ शुक्ला मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे थे। फिल्म में अक्षय कुमार, सौरभ शुक्ला के अलावा अरशद वारसी, अमृता राव, हुमा कुरैशी और अनु कपूर नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं, जिसकी कहानी भी इन्होंने खुद ही लिखी है। अब तीसरे पार्ट से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं।
इस शुक्रवार देगी दस्तक
फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। माना जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। अगर एडवांस बुकिंग का ट्रेंड ऐसे ही चलता रहा, तो पहले दिन की कमाई के आंकड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं।
फैंस एक्साइटेड
इस फिल्म में सभी की भूमिका इस बार अहम रहेगी। पिछले दोनों पार्ट के मुकाबले इस बार कहानी भी काफी ज्यादा अलग होने वाली है। दोनों ही पार्ट के अभिनेताओं को साथ लेकर आना और एक नई स्टोरी फ्रेम करना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन फैंस अब इन सभी को एक साथ देखने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद यह बड़े पर्दे पर कितना धमाल मचाती है, यह तो बाद में ही पता चलेगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

