KBC 16 में कोयला खदान मजदूर ने जीते 25 लाख, कमाई सुनकर अमिताभ बच्चन हुए हैरान!

बता दें कि शो के जरिए कौशलेंद्र ने 25 लाख जीता। इसके बाद उन्होंने गेम को क्यूट कर दिया क्योंकि उन्हें अगले प्रश्न का उत्तर नहीं मालूम था और ना ही उनके पास कोई लाइफ लाइन बची थी।
KBC 16

KBC 16 : कौन बनेगा करोड़पति इंडियन टेलीविजन का रियलिटी गेम शो है, जिसमें लोग अपने ज्ञान और बुद्धि का प्रयोग करके लाखों करोड़ों रुपए जीते हैं। इसका प्रसारण सोनी टीवी पर रात 9:00 बजे से किया जाता है। जिसे महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपनी प्रतिभा को दर्शाते हैं। अपने टैलेंट से लाखों रुपए जीत कर अपनी किस्मत बदलते हैं। इसमें अमिताभ बच्चन द्वारा कंटेंस्टेंट्स से सवाल पूछा जाता है, जिसके चार ऑप्शन दिए जाते हैं। जिनमें से एक सही उत्तर देने पर उन्हें रुपए मिलते हैं।

यहां सभी प्रकार के लोग अपनी मेहनत के दम पर पहुंचते हैं। कुछ लोगों को यहां पहुंचने के बाद भी मौका नहीं मिलता है। हर साल इस गेम शो में नियमों को बदल जाता है।

लोग नि:शब्द

बता दें कि इस रियलिटी शो के प्रति लोगों की इतनी ज्यादा दीवानगी है कि लोग अपने काम 9:00 बजे तक खत्म कर लेते हैं और बिल्कुल इत्मीनान से बैठकर पूरा एपिसोड देखते हैं। यहां अमीर से लेकर गरीब हर प्रकार के कंटेस्टेंट पहुंचते हैं। काफी मुश्किल के बाद हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलता है, जहां लोग अपनी किस्मत बदलते हैं। ऐसा ही एक मजदूर हाल ही में केबीसी के हॉट सीट पर पहुंचे, जिनकी कमाई सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह गए। कंटेस्टेंट की इमोशनल जर्नी और उसके स्ट्रगल को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग नि:शब्द रह गए।

बताई स्ट्रगल स्टोरी

दरअसल, केबीसी के हॉट सीट पर धनबाद की कोयला खदान में काम करने वाले कौशलेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे थे। जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी स्ट्रगल स्टोरी शेयर की, जिसे शेयर करते वक्त उनकी आंखें नम हो गई थी। अपने बारे में उन्होंने आगे बताया कि वह कोयला फैक्ट्री में लोडिंग सुपरवाइजर का काम करते हैं और यह काम उनके परिवार में दो पीढ़ियां से किया जा रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कौशलेंद्र ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। उनका सपना था कि वह बड़े होकर आईपीएस अफसर बने, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। हालांकि, वह अपने बच्चों के माध्यम से अपने इस सपने को साकार करना चाहते हैं। वह इसके लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं कि वह अपने बच्चों को अच्छा जीवन दें। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे यह काम ना करें, जो वह खुद करते हैं।

बिग बी ने दी शुभकामनाएं

इस दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल किया कि इस काम से कमाई कितनी हो जाती है। तब कौशलेंद्र ने बताया कि उन्हें महीने के 8 से 10 ट्रक मिलते हैं, इसमें कोयला लोड करने के बाद उन्हें जो फीस मिलती है। वह लगभग 8 से 10 हजार रुपए महीना होता है, जिससे वह अपना घर चला रहे हैं। तब बिग बी कौशलेंद्र के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें ब्राइट फ्यूचर की शुभकामनाएं दी। बता दें कि शो के जरिए कौशलेंद्र ने 25 लाख जीता। इसके बाद उन्होंने गेम को क्यूट कर दिया क्योंकि उन्हें अगले प्रश्न का उत्तर नहीं मालूम था और ना ही उनके पास कोई लाइफ लाइन बची थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews