KBC के भविष्य पर संकट! CID से मिल रही टक्कर, अमिताभ बच्चन के इनकार से बढ़ी चिंता

अमिताभ बच्चन केबीसी को लगभग 24 सालों से होस्ट करते आ रहे हैं। इस गेम को दिलचस्प बनाने के साथ-साथ एक्टर इस शो के ऑक्सीजन भी माने जाते हैं।
Shivaji Satam Amitabh Bachchan

KBC Vs CID : सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी गेम शो केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) को सीआईडी से कड़ी टक्कर मिल रही है। इससे पहले केबीसी का स्टारडम काफी अधिक था, लेकिन सीआईडी शुरू होते ही इसकी टीआरपी रेटिंग में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जिस कारण केबीसी पर खतरों के बादल मंडरा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चैनल से जुड़े कुछ लोग या दवा कर रहे हैं कि रियलिटी गेम शो केबीसी का भविष्य अंधेरे में है।

KBC को मिल रही टक्कर

बता दें की सीआईडी का दूसरा सीजन लगभग 6 साल बाद टीवी पर प्रसारित किया गया है। वहीं, केबीसी के लिए ज्यादा पैसे खर्च किए जाते हैं, लेकिन सीआईडी के टेलीकास्ट होते ही केबीसी का भविष्य अंधेरे में जाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इस शो को दिलचस्प बनाने के लिए शो के फॉर्मेट में लगातार बदलाव किए जाते हैं। अच्छी रेटिंग मिलने के बाद भी केबीसी के ऊपर प्रेशर बढ़ता जा रहा है। इसी बीच केबीसी के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने स्पेशल एपिसोड की शूटिंग से इनकार कर दिया, जिनमें साउथ के कई कलाकार शामिल होने वाले थे। फिलहाल, इससे जुड़ी कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है।

नहीं हुई है आधिकारिक पुष्टि

जैसा कि हम सभी जानते हैं अमिताभ बच्चन केबीसी को लगभग 24 सालों से होस्ट करते आ रहे हैं। इस गेम को दिलचस्प बनाने के साथ-साथ एक्टर इस शो के ऑक्सीजन भी माने जाते हैं। सूत्रों से मिल रही इस जानकारी की फिलहाल कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews