
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) एक ऐसे किरदार हैं, जो कॉमेडी किंग के रूप में जाने जाते हैं। हर फिल्म में उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है। वह एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। फिलहाल, इन दिनों वह वेब सीरीज ‘चमक : द कनक्लूजन’ में संगीत कंपनी के मालिक प्रताप सिंह की भूमिका में नजर आए हैं। यह सीरीज लगातार मीडिया में छाया हुआ है। इसी बीच उन्होंने अपनी छवि और कैरियर में आए बदलाव को लेकर बातचीत की है।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि किसी कलाकार के लिए बहुत अच्छी बात होती है कि उन्हें इतने वर्षों में टाइप कास्ट कर दिया गया था, उसे कुछ अलग करने का मौका मिला है। अब लोग मुझे इमोशनल और नेगेटिव रोल के लिए भी कास्ट कर रहे हैं।
किरदार को लेकर कही ये बात
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ अपने अनुभव को शेयर करते हुए आगे कहा कि यंग निर्देशक के साथ काम करने से बहुत कुछ नया सिखने को मिला है। प्रताप सिंह की भूमिका मेरे लिए करियर का सबसे बड़ा बदलाव है। पहले कोई भी इस तरह के रोल के लिए सोचता भी नहीं था। नेगेटिव पहलू होने के बावजूदियां की किरदार निभाने मजेदार रहा जिसका श्रेय मुल्क और उसके निर्देशक अनुभव सिन्हा को जाता है। उन्होंने मुझे इस रोल के लिए कास्ट किया।
कॉमेडी करना कठिन
हालांकि, बहुत सारे लोग नहीं चाहते थे कि एक कॉमेडियन को यह रोल ऑफर किया जाए। आगे उन्होंने कहा कि मैं थिएटर करता हूं, अच्छी फिल्में देखता हूं और किताबें पढ़ता हूं, जिससे मुझे प्रेरणा मिलती है। हर कलाकार को हर भूमिका को निभाना और छोड़ना बखूबी आना चाहिए। मनोज ने बताया की कॉमेडी मुझे अभी पसंद है और आज भी मैं उसे करता हूं। लोग समझते हैं कि यह बहुत ही आसान होती है, लेकिन किसी को हंसाना यह सबसे कठिन शैली है, जो हर किसी के बस की बात नहीं होती।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

