अब फिल्मों में दिखेगी सबसे फास्ट ट्रेन ‘वंदे भारत’, इस डायरेक्टर ने किया पहला शूट

पहले के जमाने में अधिकतर पहाड़ की वादियों में फिल्मों की शूटिंग की जाती थी। तो वहीं ट्रेन, कार, बस, आदि की भी शूटिंग की जाती थी। हालांकि, जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता चला गया वैसे-वैसे शूटिंग भी एडवांस हो गई है।
Vande Bharat Train

Vande Bharat Train in Films : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट मूवी बनाई जाती है, जो वर्ल्ड वाइड करोड़ों में कमाई करती है। पहले के जमाने में अधिकतर पहाड़ की वादियों में फिल्मों की शूटिंग की जाती थी। तो वहीं ट्रेन, कार, बस, आदि की भी शूटिंग की जाती थी। हालांकि, जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता चला गया वैसे-वैसे शूटिंग भी एडवांस हो गई है।

हर किसी को दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म का वह सीन जरूर याद रहता है, जिसमें शाहरुख खान ने चलती ट्रेन में काजल को हाथ दिया था। इसके बाद दोनों ट्रेन पर सवार होकर फिल्म को हैप्पी एंडिंग देते हैं।

रेल से फिल्म का है गहरा नाता

माना जाता है कि रेलवे का हिंदी सिनेमा से काफी पुराना और गहरा नाता है। बहुत सारी फिल्में तो ऐसी हैं, जिनमें अधिकतर शूटिंग रेलवे में की गई है। इनमें से एक लापता लेडिस भी है। इसके अलावा, जब-वी-मेट में भी ट्रेन की शूटिंग की गई है। वहीं, शाहरुख खान का सुपरहिट गाना चल छैया छैया भी ट्रेन पर ही आजमाया गया है। मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू गाने की शूटिंग भी चलती ट्रेन के साथ की गई है।

पॉलिसी गाइडलाइंस को रखा जाएगा ध्यान

वहीं, अब फिल्मों में सबसे फास्ट ट्रेन बंदे भारत नजर आएगा। जी हां! बिल्कुल सही सुना आपने। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेस्टर्न रेलवे के अधिकारी ने बताया कि मुंबई सेंट्रल पर वंदे भारत में शूटिंग की परमिशन दे दी गई है। हालांकि, इसके लिए सभी पॉलिसी गाइडलाइंस का ध्यान रखा गया है।

इस डायरेक्टर ने किया पहला शूट

फिल्म मेकर शूजित सिरकार वह पहले डायरेक्ट है, जिन्होंने वंदे भारत में शूटिंग की है। बता दें कि वह पीकू से लेकर विकी डोनर तक फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। वह पहले ऐसे डायरेक्ट हैं, जिन्होंने मुंबई सेंट्रल पर खड़ी बंदे भारत को फिल्मी पर्दे पर उतारा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews