ड्रीम गर्ल 2 में Ananya की एंट्री पर बोलीं नुसरत भरुचा, सालों बाद खोला दिल का राज

एक्ट्रेस नुसरत की बात करें तो वह इन दोनों छोरी 2 से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोहा अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
Nushrratt Bharrucha

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई फिल्म को लेकर अभिनेता और अभिनेत्री चर्चा में बने रहते हैं। ड्रीम गर्ल 2 लाइमलाइट में बनी हुई है, जिसमें अनन्य पांडे की एंट्री को लेकर नुसरत भरूचा ने कुछ बातें कही है। जिस कारण वह मीडिया की लाइन लाइट में आ गई है। एक्ट्रेस नुसरत की बात करें तो वह इन दोनों छोरी 2 से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोहा अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी और ड्रीम गर्ल जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी में एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी नुसरत इन दिनों छोरी 2 को लेकर काफी चर्चा में है। इसी बीच उन्होंने अनन्य पांडे को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

एक्ट्रेस हुई हर्ट

बता दें कि ड्रीम गर्ल साल 2019 में रिलीज की गई थी, जिसमें आयुष्मान खुराना और नुसरत की जोड़ी ने ऑन स्क्रीन बहुत ही अधिक धमाल मचाया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था, लेकिन इसके सीक्वल में उन्हें जगह न मिलने से एक्ट्रेस को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान नुसरत ने कहा कि ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा नहीं बन पाने के कारण वह बहुत ही ज्यादा हर्ट हुई थी। जब उन्होंने देखा कि उनकी ही फिल्म के सीक्वल में वह नहीं है, लेकिन बाकी सभी कलाकार वही हैं, तो उन्हें बहुत बुरा लगा था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को समझाया कि ठीक है, नो प्रॉब्लम!

पसंद पर नहीं उठा सकती सवाल

आगे उन्होंने मेर्क्स से इस बारे में बातचीत को लेकर बताया, ” मुझे पता था कि मेरी जगह किसी को रिप्लेस किया जा चुका है। ऐसे में लड़ाई का कोई फायदा नहीं है। जब किसी और को पहले से ही कास्ट किया जा चुका है, तो मैं क्या कहूं। यही रियल्टी है… मैं किसी की पसंद पर सवाल नहीं उठा सकती।

आयुष्मान खुराना ने कही थी ये बात

वहीं, इस बारे में आयुष्मान खुराना ने इंटरव्यू के दौरान नुसरत को रिप्लेस करने को लेकर कहा था कि अनन्य पांडे की कास्टिंग सही है, क्योंकि यह एक कार्बनिक सीक्वल है और हमें नई स्टोरी के हिसाब से नई लीड चाहिए थी। अनन्या पांडे इस किरदार में फिट बैठी और उन्होंने मथुरा की बोली को बखूबी निभाया था। उनके साथ काम करके अच्छा लगा। मैं आगे भी उनके साथ काम करना चाहूंगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews