6 साल बाद बन रही रानी मुखर्जी की मर्दानी 3, खलनायक को लेकर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल, मर्दानी 3 में खलनायक कौन होगा इसको लेकर सस्पेंस जारी है। वहीं, फिल्म के रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है, पर उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म अगले साल तक सिनेमाघर में दस्तक देगी।
Rani Mukerji

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों मीडिया में छाई हुई है। हालांकि, शादी करने के बाद वह बहुत ही काम बड़े पर्दे पर नजर आती है, क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री से काफी दूरी बनाकर रखी है, लेकिन एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। लगभग 2 साल के गैप के बाद वह मर्दानी चैप्टर 3 में नजर आने वाली है। इससे पहले साल 2023 में मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे मूवी में नजर आ चुकी है।

मर्दानी फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2014 में प्रदीप सरकार ने की थी, जिसमें रानी मुखर्जी को सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिव जी का किरदार निभाते हुए देखा गया था। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई जबरदस्त रही थी।

शूटिंग जारी

वहीं, साल 2019 में इसका दूसरा पार्ट आया। अब फिल्म का तीसरा चैप्टर भी आने को तैयार है। जिसकी शूटिंग फरवरी में ही शुरू हो चुकी है। फिल्मी सूत्रों की मानें, तो 26 मार्च से मुंबई स्थित गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है, जहां रानी मुखर्जी के साथ फिल्म के कई सीन फिल्माए गए हैं। बता दें कि फिल्म शेड्यूल में निर्देशक अभिराज ने खलनायक के साथ रानी के कई एक्शन सीन डिजाइन किए हैं।

खलनायक को लेकर सस्पेंस

मर्दानी फिल्म एक्शन से भरपूर है, जिसमें ताहिर राज भसीन खलनायक के रूप में नजर आए थे। वहीं, मर्दानी 2 में विशाल जेठवा साइको क्रिमिनल बने थे। फिलहाल, मर्दानी 3 में खलनायक कौन होगा इसको लेकर सस्पेंस जारी है। वहीं, फिल्म के रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है, पर उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म अगले साल तक सिनेमाघर में दस्तक देगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews