
कन्नड़ सिनेमा की दुनिया में इन दिनों एक नाम एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत हर किसी की जुबां पर है। कांतारा चैप्टर 1 में कनकावती के किरदार से सुर्खियों में आईं रुक्मिणी ने न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अपनी खूबसूरती और नैचुरल स्क्रीन प्रेजेंस से सोशल मीडिया पर भी तूफान मचा दिया है। लोग उन्हें “नेशनल क्रश” कहकर पुकार रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लुक्स, मुस्कान और स्टाइल की तारीफों के पुल बांधें जा रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। आए-दिन उनके पोस्ट वायरल हो रहे हैं। वहीं, उनके फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको इसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे, जो लगभग हर युवा दिल पर राज कर रही हैं। उनकी असली जिंदगी भी किसी फिल्मी दुनिया से कम नहीं रही है।
बेंगलुरु में हुआ जन्म
रुक्मिणी वसंत का जन्म बेंगलुरु में हुआ। एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली रुक्मिणी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वहीं से की और फिर एक्टिंग की ओर रुख किया। उनकी रुचि थिएटर से शुरू हुई, जहां उन्होंने कई मंचीय प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया। साल 2019 में आई कन्नड़ फिल्म ‘बीरबल’ से उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने पहले ही रोल से साबित कर दिया था कि वह सुंदर चेहरा हहोने के साथ होनहार कलाकार भी हैं। इसके बाद उन्होंने ‘मद्रासी’, ‘बघीरा’ और ‘ACE’ जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा।
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दिलाई नई पहचान
हाल ही में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो रही है। फिल्म में उन्होंने कनकावती का किरदार निभाया है। यह एक ऐसा रोल है, जिसमें मासूमियत, परंपरा और ताकत तीनों दिखता है। दर्शक उनके हर भाव, हर डायलॉग और हर सीन से जुड़ पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स ने तो लिखा, “कनकावती ने दिल चुरा लिया।”
रियल लाइफ में बला की खूबसूरत
रुक्मिणी वसंत की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर डालेंगे, तो पता चलता है कि रियल लाइफ में वह सादगी और ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। ट्रेडिशनल साड़ी में उनका ग्रेस जहां दक्षिण भारतीय सौंदर्य की झलक देता है, वहीं वेस्टर्न लुक में उनका कॉन्फिजडेंस किसी मॉडल से कम नहीं लगती। इंस्टाग्राम पर उनकी हर नई फोटो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। लोग उनकी मुस्कान को प्योर पॉजिटिव एनर्जी बताते हैं।
View this post on Instagram
अपकमिंग प्रोजेक्ट
कांतारा की सफलता के बाद अब रुक्मिणी वसंत के पास बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लग चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह केजीएफ स्टार यश की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी और माना जा रहा है कि इसमें रुक्मिणी का किरदार काफी दमदार होगा। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, रुक्मिणी को अब पैन-इंडिया फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे हैं। उनका नैचुरल चार्म हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। आज ज्यादातर कलाकार कैमरे पर ओवरग्लैमरस लुक्स में नजर आते हैं, ऐसे में रुक्मिणी की सादगी सभी को भा रही है। यही वजह है कि फैंस उन्हें “नेक्स्ट बिग फेस ऑफ साउथ सिनेमा” कहकर बुला रहे हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

