सलमान खान का जिम में धांसू अंदाज, कैप्शन में लिखी ये बात, आलोचनाओं के बीच पावरफुल कमबैक

मुंबई पुलिस के मुताबिक, उस व्यक्ति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। जिसका इलाज भी करवाया जा रहा है। इसी बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोस शेयर किए हैं।
Salman Khan

सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की एक बार फिर धमकी मिलने के बाद फैंस काफी ज्यादा चिंतित है। इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हाल ही में सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर मीडिया में छाए हुए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। इस मूवी के लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था। इस दौरान फ्रैंस ने कहा सलमान खान बूढ़े हो गए हैं, उन्हें थोड़ी फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके बाद यह पोस्ट उनके लिए किसी तमाचे से काम नहीं है।

बता दें कि अभिनेता सलमान खान को मुंबई वर्ली ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया था, जिसमें घर में घुसकर मारने और उनकी गाड़ी को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी।

26 साल के व्यक्ति ने दी धमकी

इसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने नंबर को ट्रेस किया, जिसमें यह पता चला कि नंबर गुजरात के वडोदरा के पास एक गांव का था। जिसे 26 साल का एक व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा है। इस धमकी के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को जांच के लिए नोटिस भेज दी है, जिसे पूछताछ के लिए 2 से 3 दिन में वर्ली पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उस व्यक्ति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। जिसका इलाज भी करवाया जा रहा है। इसी बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोस शेयर किए हैं।

कैप्शन में लिखी ये बात

दरअसल, तस्वीर उनके जिम में वर्कआउट की है, जिसमें उन्हें मेहनत करते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक फोटो में वह अपने मसल्स को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। जिसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, “मोटिवेशन के लिए आपका धन्यवाद।”

इन सेलेब्स ने किया कमेंट

इस पोस्ट पर रणवीर सिंह, वीर पहाड़िया, वरुण धवन जैसे बड़े एक्टर्स ने कमेंट किया है। इसके अलावा, सल्लू मियां के फैंस अपने भाईजान पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों की ढेर लग गई है। इस फोटो को लोग कम बैक के रूप में देख रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews