शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी संग मनाया नेशनल अवार्ड का जश्न, देखें वीडियो

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने बेटे आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के गाने “तू पहली तू आखिरी” पर रोमांटिक रील शेयर कर फैंस को पुरानी यादें ताज़ा कर दीं। दोनों ने अपने पहले नेशनल अवॉर्ड की खुशी भी जाहिर की।
shah rukh khan rani Mukerji

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान हमेशा ही मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। वह भारत के सबसे धनी अभिनेताओं में से एक है, जिन्हें बॉलीवुड का बादशाह खान कहा जाता है। शुरुआत से लेकर अभी तक उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। उनका सिगनेचर स्टेप और चल छैया छैया गाना दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कभी अपने लग्जरी अपार्टमेंट, तो कभी अपनी फैमिली… कभी अपने लुक को लेकर, तो कभी अपनी फिल्म को लेकर वह मीडिया में छाए ही रहते हैं। करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनके लिए उन्हें उपनाम भी दिया गया है।

इसी बीच किंग शाहरुख खान और अदाकारा रानी मुखर्जी ने एक बार फिर फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी है। दोनों सितारों ने हाल ही में एक रोमांटिक रील शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

देखें वीडियो

खास बात यह रही कि यह रील शाहरुख के बेटे आर्यन खान की अपकमिंग वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” के गाने “तू पहली तू आखिरी” पर बनाई गई है। जैसा कि हम सभी जानते हैं शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की दोस्ती और उनकी स्क्रीन कैमिस्ट्री हमेशा खास रही है। रील में एक बार दोनों को साथ देखकर फैंस झूम उठे। दोनों ने गाने पर जमकर डांस किया, साथ ही अपने पहले नेशनल अवॉर्ड की खुशी भी इसी अंदाज़ में जाहिर की।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शाहरुख खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “नेशनल अवॉर्ड… हम दोनों की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई। बधाई हो रानी, तुम मेरी क्वीन हो और हमेशा रहोगी।”

पहली बार मिला नेशनल अवॉर्ड

साल 2025 शाहरुख और रानी दोनों के लिए बेहद खास है। लंबे करियर के बाद आखिरकार दोनों को नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड का तोहफ़ा मिला। शाहरुख खान को उनकी सुपरहिट फिल्म जवान में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में एक माँ के संघर्षपूर्ण किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान दिया गया।

आर्यन खान का निर्देशन

बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का निर्देशन डेब्यू द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सितंबर 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है, जिसका निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बंबा, मोना सिंह, अन्या सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर और मनोज पाहवा जैसे कलाकार नजर आएंगे। शो एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर होगा। आर्यन खान के निर्देशन को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह है।

फैंस का रिएक्शन

शाहरुख और रानी की रील देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स का सिलसिला जारी है। एक फैन ने लिखा, “राहुल और टीना वापस आ गए।” दूसरे ने लिखा, “माफ करना, लेकिन इस गाने में मेरी नजरें ओजी-किंग खान और क्वीन रानी से हट ही नहीं रही थीं।”

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की ऑनस्क्रीन जोड़ी को हमेशा दर्शकों ने खूब पसंद किया है। दोनों ने कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया। “कुछ कुछ होता है” में राहुल और टीना की मासूमियत से लेकर “कभी अलविदा ना कहना” में रिश्तों के उलझे हुए पहलुओं तक… दोनों ने हर किरदार में जान डाल दी। 90 और 2000 के दशक में इनकी फिल्में युवाओं की धड़कन बन गई थीं। यही वजह है कि जब दोनों साथ नजर आते हैं, तो फैंस के बीच तहलका मच जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews