1 रात में SRK की लाइफस्टाइल! सिर्फ इतने में मिलेगा पूरा बॉलीवुड ट्रीटमेंट

आलीशान मेंशन में 6 बेडरूम, निजी पूल, टेनिस कोर्ट और इंटीरियर है, जिस कारण यह बंगला रॉयल पैलेस की तरह दिखता है। शाहरुख खान की प्रॉपर्टी सांता मोनिका, रेडियो ड्राइव और वेस्ट हॉलीवुड जैसे हाई-फाई एरिया में स्थित है।
Shah rukh khan

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान (SRK) हमेशा ही मीडिया में छाए रहते हैं। लोग उनकी दमदार एक्टिंग को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और फिल्म के रिलीज होने का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके अलावा, दुनिया भर में जलवा बिखरने वाले एक्टर अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल और महंगी प्रॉपर्टीज को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर मुंबई में स्थित उनके मशहूर बंगला मन्नत के बाद अपनी दूसरी प्रापर्टी को लेकर लाइमलाइट में हैं।

अब उनका बेवर्ली हिल्स सुर्खियों में है, जो कि अमेरिका के बेहतरीन लोकेशन पर स्थित प्रीमियम प्रॉपर्टीज में से एक है। दरअसल, यहां पर अब लोगों को ठहरने का सुनहरा मौका मिलने वाला है।

बेहतरीन प्रॉपर्टीज में से एक

बता दें कि आलीशान मेंशन में 6 बेडरूम, निजी पूल, टेनिस कोर्ट और इंटीरियर है, जिस कारण यह बंगला रॉयल पैलेस की तरह दिखता है। शाहरुख खान की प्रॉपर्टी सांता मोनिका, रेडियो ड्राइव और वेस्ट हॉलीवुड जैसे हाई-फाई एरिया में स्थित है। प्राइम लोकेशन पर होने के कारण यह शाहरुख खान की बेहतरीन प्रॉपर्टीज मानी जाती है। चारों ओर हरियाली से घिरा यह बंगला सुकून भरा माहौल देता है, जिसकी कुछ तस्वीरें शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।

खर्च करने होंगे इतने रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Airbnb के माध्यम से इस घर के दरवाजे आम लोगों के लिए खोले गए हैं। यदि आप यहां पर किंग खान की लग्जरी लाइफ जीना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लगभग 1.9 लख रुपए खर्च करने होंगे। इसके बाद आप एक रात के लिए इस ड्रीम हाउस का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इससे पहले शाहरुख खान ने कई सिलेबस को अपना घर किराए पर दे चुके हैं, लेकिन हॉलीवुड स्टाइल मेंशन में रहने का मौका पहली बार दिया जा रहा है। फिलहाल, इसके बारे में एक्टर की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वर्क फ्रंट

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही किंग मूवी में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह पठान, जवान और डंकी जैसी धमाकेदार मूवीस में नजर आ चुके हैं, जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनके प्रति लोगों की दीवानगी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इंस्टाग्राम पर फैंस इन पर खूब प्यार लुटाते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews