शाहिद कपूर ने किया मीरा को विश, खुद को बताया खुशकिस्मत

शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत के 31वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर रोमांटिक अंदाज में शुभकामनाएं दीं। कैप्शन में उन्हें जीवन का सहारा और खुशियों की वजह बताया।
Shahid Kapoor

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर अपनी शानदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स के लिए जाने ही जाते हैं। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ के अलावा बहुत कम ही वो रियल लाइफ को लेकर चर्चा में आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो असल जिंदगी में भी वह बहुत ही रोमांटिक पति हैं। वह अक्सर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने आज भी किया है।

दरअसल, आज उनकी पत्नी मीरा का जन्मदिन है। जिसे खास बनाने के लिए एक्टर ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लगातार फैंस का भी मैसेज आ रहा है।

देखें पोस्ट

मीरा राजपूत के 31वें जन्मदिन के मौके पर शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इनमें से तीन तस्वीरें मीरा की सोलो फोटोज हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज दे रही हैं। हालांकि, चौथी तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया। इसमें शाहिद अपनी लेडी लव के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरा प्यार। तुम मुझे पूरा करती हो। भगवान ने तुम्हें खुशियों की एक छोटी सी पोटली में लपेटकर मेरे लिए बचा लिया और मैं खुशकिस्मत हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो। खुश रहो, स्वस्थ रहो और हर पल खुद को वैसे ही व्यक्त करो, जैसे तुम चाहती हो। तुम्हारी चमक हर उस चीज में भर जाए जिसे तुम छुओ।”

शाहिद-मीरा की लव स्टोरी

अक्सर कहा जाता है कि बॉलीवुड सितारों की लव स्टोरीज काफी फिल्मी होती हैं, लेकिन शाहिद और मीरा का रिश्ता थोड़ा अलग है। दोनों की शादी अरेंज मैरिज हुई थी। दिल्ली की रहने वाली मीरा एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी सादगी और शांत स्वभाव ने शाहिद का दिल जीत लिया। शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए वक्त लिया, लेकिन धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ीं। 7 जुलाई 2015 को दोनों ने 7 फेरे लिए और जीवनभर का साथ निभाने का वादा किया। जिसके बाद दिल्ली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी हुई थी।

चर्चित जोड़ियों में से एक

आज शाहिद और मीरा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती है। उनकी शादी को अब 8 साल हो चुके हैं। दोनों एक बेटी मीशा कपूर और बेटे जैन कपूर के माता-पिता हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ छुट्टियों की तस्वीरें, खास पलों की झलकियां और छोटे-छोटे रोमांटिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews