शाहरुख खान का लुक हुआ वायरल, सुहाना इससे करेंगी बड़े पर्दे पर डेब्यू

शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना भी नजर आएंगी। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।
Shahrukh Khan

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान किसी की पहचान को मोहताज नहीं है। वह आए दिन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं, कभी वह बतौर गेस्ट किसी शो में भी नजर आते हैं, जहां वह अपने जीवन से जुड़ी कई सारे एक्सपीरियंस को शेयर करते हैं। अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान नजर आएगी, जिसमें पिता और बेटी की जोड़ी नजर आने वाली है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी बेताब है। इसे लेकर लगातार कई सारे अपडेट्स आते रहते हैं। इसी बीच जो खबर आई है कि वह शाहरुख खान के चाहने वालों के लिए बहुत एक्साइट करने वाली है।

इस बार किंग खान निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इंटरनेट पर कास्टिंग से जुड़ी हलचलें फैंस की एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ा रही है।

लुक हुआ लीक

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसने शाहरुख खान के चाहने वालों में हलचल मचा दी है। तस्वीर में भूरे बालों वाला एक शख्स मैकडॉनल्ड्स से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। फोटो को काफी ज्यादा ज़ूम इन किया गया है, लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान ही हैं। इस फोटो में विदेशी क्रू भी नजर आ रहा है।

सिल्वर फॉक्स अवतार ने जीता दिल

शाहरुख का यह सिल्वर हेयर लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। फैंस उन्हें इस नए अंदाज में देखकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं। एटली की फिल्म जवान में भी उन्होंने उम्रदराज किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था। उस फिल्म का उनका बूढ़ा लुक फैंस को इतना पसंद आया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

SRK spotted on the sets of King
byu/WolfAffectionatefk inBollyBlindsNGossip

बता दें कि सिद्धार्थ आनंद अपने स्टाइलिश और एक्शन से भरपूर निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। वॉर और पठान जैसी फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में हाई-ऑक्टेन एक्शन मूवीज को अलग ही पहचान दिलाई है। ऐसे में शाहरुख उनकी जोड़ी दर्शकों के लिए बड़ा तोहफा साबित हो सकता है।

ये स्टार्स आएंगे नजर

शाहरुख खान के फिल्मी करियर की बात करें, तो वह आखरी बार 2023 में नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने बड़े परदे से दूरी बनाए रखा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, शाहरुख खान की किंग मल्टी स्टार और फिल्म है, जिसमें उनके अलावा अभिषेक बच्चन, सौरभ शुक्ला, सुहाना खान और जयदीप अहलावत जैसे सिलेबस भी नजर आने वाले हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरशद वारसी भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। अरशद वारसी और शाहरुख खान ने कभी साथ में स्क्रीन नहीं शेयर किया है, इसलिए यह दोनों की फिल्म ने पहली बार ऐसा होगा, जब दोनों एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews