बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला शमशेरा का जादू, 150 करोड़ की बनी फिल्म नहीं कमा पाई 40 करोड़, ये है वजह

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला शमशेरा का जादू, 150 करोड़ की बनी फिल्म नहीं कमा पाई 40 करोड़, ये है वजह

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा (Shamshera) फ्लॉप होने के कगार पर पहुँच चुकी है। हालांकि इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन शमशेरा का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया। फिल्म के रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं और अब तक फिल्म की कमाई 40 करोड़ भी नहीं पहुँच पाई है। बता दें की फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये का था। इन चार दिनों में फिल्म की कमाई सिर्फ 34 करोड़ की ही हुई है। हैरान करने वाली बात यह है यश राज प्रोडक्शन की यह चौथी फ्लॉप फिल्म है। इस साल कई फिल्मों ने दर्शकों को निराश किया और उम्मीदों पर खड़ा उतरने में असफल रहे। इस लिस्ट अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज भी शामिल है।

यह भी पढ़े… सबसे पहले इन शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस, यहाँ देखें कहीं आपका शहर भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं

शमशेरा का नाम उन फिल्मों में जुड़ चुका है, जो बेहतरीन कास्ट, बजट और ऐक्टिंग के बावजूद फ्लॉप हुई। चौथे दिन कई थिएटर में शोज को कैन्सल करना पड़ा और थिएटर खाली पड़े रहे। आज शमशेरा की कमाई में 70% की गिरावट देखी गई। अब बात फिल्म में हुए कमियों की करे तो रिलीज से पहले ही इस फिल्म को बायकॉट किया गया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा की यह फिल्म हिन्दू धर्म का अपमान कर रही है।

वहीं YRF के इस फिल्म के फ्लॉप होने की वजह स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी काफी हद्द तक आउटडेटेड हो चुकी है। शमशेरा से पहले भी कई फिल्में डकैतों पर आधारित बन चुकी है। हालांकि एक दौर ऐसा भी रहा जब इस टाइप की फिल्में खूब चली। वहीं स्क्रीनप्ले में मेकर्स के चूँक हुई है। दर्शक खुद को फिल्म से कनेक्ट नहीं कर पाए। फिल्म में हद्द से ज्यादा गाने हैं, जो लोगों को बोर कर रही है।

फिल्म के असफल होने की एक वजह स्टारकास्ट को बताया जा रहा है। दर्शकों का कहना है की फिल्म में एक ही सीन को दोहराया गया है। वहीं संजय दत्त का किरदार काफी बोरिंग है। इससे पहले वो KGF 2 में भी ऐसा किरदार निभा चुके हैं। वहीं लोगों का यह भी कहना है की फिल्म की सिनेमैटोग्राफी बेहतरीन है, लेकिन मेकर्स वीएफएक्स को सही से इस्तेमाल नहीं कर पाए। वहीं फिल्म के फेल होने के पीछे कम प्रोमोशन को भी बताया जा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews