स्कूबा डाइविंग करते हुए सिंगर जुबिन गर्ग की मौत, केबिनेट मिनिस्टर ने किया पोस्ट

असम के दिग्गज गायक, संगीतकार और अभिनेता जुबिन गर्ग का 52 साल की उम्र में सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया। नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने पहुंचे जुबिन की तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
zubeen garg

संगीत की दुनिया से शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली खबर आई। असम के दिग्गज सिंगर, संगीतकार और अभिनेता जुबिन गर्ग का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए उन्होंने इस जगत को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि जुबिन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे। 20 सितंबर को उनका शो तय था, लेकिन उससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गए।

स्कूबा डाइविंग के दौरान जब वह पानी में थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सिंगापुर पुलिस की रेस्क्यू टीम ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया। पूरी मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन जिंदगी और मौत की जंग में आखिरकार मौत जीत गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कैबिनेट मंत्री ने जताया शोक

जुबिन गर्ग का नाम सुनते ही 90 के दशक की धुनें कानों में गूंज उठती हैं। चाहे “या अली” हो, “दिल तू ही बता” हो, “जिया रे” हो या “सुबह-सुबह”, उनकी आवाज ने लाखों दिलों को छुआ था। उनके गानों ने असमिया संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाया।

असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा, “असम ने सिर्फ एक आवाज नहीं, अपनी धड़कन खो दी है। जुबिन गर्ग हमारे कल्चर, हमारी भावनाओं और हमारी पहचान के वाहक थे। उनका जाना अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने आगे कहा कि जुबिन का संगीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

बतौर एक्टर किया काम

जुबिन ने अपने करियर में सिर्फ गाने ही नहीं गाए, बल्कि अभिनय में भी हाथ आजमाया था। असमिया फिल्मों में उन्होंने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थी। “तुमि मुर माथो मुर”, “प्रेम अरू प्रेम” जैसी फिल्मों में उन्होंने बतौर एक्टर काम किया। वहीं, “गैंगस्टर”, “बिग ब्रदर” जैसी हिंदी फिल्मों के लिए उनके गाए गाने आज भी फैंस के दिमाग में आज भी बसे हुए हैं। उनके गानों में लोक संगीत की जड़ें और आधुनिक धुनों की तरंग भी भी थीं। उन्हें “कल्चरल आइकॉन” भी कहा जाता था।

दे रहे श्रद्धांजलि

उनकी अचानक मौत ने असम ही नहीं, पूरे देश को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। संगीत प्रेमी कह रहे हैं, “आज संगीत ने अपनी सबसे खास आवाज खो दी।” 52 साल की उम्र में जुबिन का जाना सभी के लिए दुख की बात है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews